फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime Bike mechanic shot dead in Shantarshah miscreants opened fire after arriving at shop

हरिद्वार में वारदात: शांतरशाह में दुकान में घुसकर बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या; चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

Mon, 14 Sep 2026 08:41 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 14 Sep 2026 08:41 PM IST
सार

हैप्पी बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। सोमवार को वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों ने हैप्पी पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Haridwar Crime Bike mechanic shot dead in Shantarshah miscreants opened fire after arriving at shop
हरिद्वार में गोली मारकर मैकेनिक की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शांतरशाह में सोमवार देर शाम को बाइक मैकेनिककी गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दुकान पर पहुंचे दो बदमाशों ने मैकेनिक हैप्पी पर कई राउंड गोलियां चला दीं। गोली लगने से हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश में जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शांतरशाह गांव में हैप्पी बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। सोमवार को वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों ने हैप्पी पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से हैप्पी वहीं गिर पड़ा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून:  पत्नी से मारपीट, तीन तलाक...बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव, आपबीती लेकर पुलिस के पास पहुंची महिला

वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। प्रमुख मार्गों और संदिग्ध स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के परिचितों और परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि जांच के बाद हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed