{"_id":"5f637cbd8ebc3eb73b5a7477","slug":"haridwar-cm-trivendra-singh-rawat-doing-chadi-yatra-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: अन्य तीर्थों के लिए रवाना हुई छड़ी यात्रा, सीएम त्रिवेंद्र ने की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: अन्य तीर्थों के लिए रवाना हुई छड़ी यात्रा, सीएम त्रिवेंद्र ने की पूजा अर्चना
Thu, 17 Sep 2020 08:43 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 17 Sep 2020 08:43 PM IST
सार
- पवित्र छड़ी यात्रा से तीर्थाटन को मिलेगा बढ़ावा: सीएम त्रिवेंद्र
- मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना कर पवित्र छड़ी यात्रा को अन्य तीर्थों के लिए किया रवाना
- सीएम, शहरी विकास मंत्री की मौजूदगी में श्रीमहंत हरि गिरि के निर्देश में पूरी हुई प्रक्रिया
विज्ञापन
छड़ी यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में मायादेवी मंदिर में संतों के साथ पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने पंचदशनाम जूना अखाड़ा की ओर से निकाली जा रही पवित्र छड़ी यात्रा को प्रदेश के अन्य तीर्थों के लिए रवाना किया। जूना अखाड़ा के संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि के निर्देशन में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र छड़ी यात्रा से प्रदेश के तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जूना अखाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने जूना अखाड़ा के संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि, राष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि के सानिध्य में माया देवी मंदिर में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की। छड़ी यात्रा को प्रदेश के तीर्थों के लिए रवाना करते समय मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यात्रा से प्रदेश के तीर्थों को नई पहचान मिलेगी और तीर्थाटन को बढ़ावा मिलगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास अब महाकुंभ का सफल आयोजन कराना है।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने पवित्र छड़ी यात्रा की पहल को सराहनीय बताते हुए इसकी सफलता की कामना की। श्रीमहंत हरि गिरि ने पवित्र छड़ी यात्रा के बारे में जानकारी दी। जूना अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत महेश पुरी, श्रीमहंत धनराज गिरि, सभापति श्रीमहंत उमाशंकर भारती, श्रीमहंत पृथ्वी गिरि, सभापति श्रीमहंत सोहन गिरि, महंत शिखर गिरि, महंत रणवीर गिरि, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि, थानापति नीलकंठ गिरि, कोठारी लाल भारती, महंत विवेक पुरी, महंत पारस पुरी, महानिर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत किशनपुरी, अटल अखाड़े के श्रीमहंत बलराम भारती, मेला अधिकारी दीपक रावत, डीएम सी रविशंकर ने पवित्र छड़ी की पूजा की।
विज्ञापन
शुक्रवार को ऋषिकेश में होगा रात्रि विश्राम
श्रीमहंत प्रेम गिरि ने बताया कि बृहस्पतिवार को पवित्र छड़ी यात्रा ऋषिकेश पहुंचकर त्रिवेणी घाट, दुर्गा मंदिर, दत्तात्रेय मंदिर, माया कुंड, भरत मंदिर और मां गंगा की पूजा अर्चना के बाद रात्रि विश्राम करेगी। शुक्रवार को ऋषिकेश से देहरादून, मसूरी, लाखामंडल होते हुए बड़कोट में रात्रि विश्राम होगा। शनिवार को यहां से जानकी चट्टी होते हुए यमुनोत्री जाएगी और लौटकर उत्तरकाशी में रात्रि विश्राम होगा। रविवार को उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम पहुंचकर रात्रि विश्राम। सोमवार को गंगोत्री से देवप्रयाग, पौड़ी होते हुए सीतामढ़ी मंदिर दर्शन कर पौड़ी में रात्रि विश्राम होगा। 22 सितंबर को पौड़ी, रुद्रप्रयाग में कोटेश्वर महादेव, 23 सितंबर को सोनप्रयाग से श्री केदारनाथ धाम दर्शन, 24 सितंबर को केदारनाथ धाम से त्रियुगीनारायण मंदिर के दर्शन, 25 सितंबर को गुप्तकाशी से ऊखीमठ, चोपता और फिर चमोली में रात्रि विश्राम। इसी तरह यात्रा 12 अक्तूबर तक विभिन्न तीर्थों का भ्रमण करेगी।