{"_id":"5d8610d48ebc3e01416b2dc3","slug":"haridwar-challan-of-eight-women-charged-on-obscenity","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: अश्लील हरकत करने के आरोप में आठ महिलाओं का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरिद्वार: अश्लील हरकत करने के आरोप में आठ महिलाओं का चालान
Sun, 22 Sep 2019 09:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 22 Sep 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास आठ महिलाएं शुक्रवार देर शाम पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने सभी का सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने के आरोप में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
पिछले कई दिन से सीओ सिटी अभय सिंह को सूचना मिल रही थी कि रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड के आसपास कई महिलाएं दिन छिपने के बाद एकत्र हो जाती हैं। वे जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ी हैं और क्षेत्र के कई होटलों में ग्राहक को अपने साथ ले जाती हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम सीओ सिटी के निर्देश पर अभियान चलाते हुए आठ महिलाओं को अलग अलग क्षेत्र से पकड़ लिया गया। एसआई राकेश खंडूड़ी ने बताया कि सभी महिलाएं पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की रहने वाली हैं। यह सभी हरिद्वार व लक्सर क्षेत्र में किराए पर रहती हैं।
विज्ञापन