फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Bahadarabad 10 including toll plaza manager arrested for beating up constable and family

Haridwar: टोल प्लाजा पर यूपी के सिपाही और परिवार के साथ मारपीट, गाड़ी में की तोड़फोड़, मैनेजर सहित 10 गिरफ्तार

Sun, 15 Oct 2023 10:41 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 15 Oct 2023 10:41 AM IST
सार

बहादराबाद टोल प्लाजा  सिपाही और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई। आसपास के लोगों ने बताया कि टोल प्लाजा कर्मचारियों के ऐसे कृत्यों का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस प्लाजा के कर्मचारियों ने यात्रियों के साथ मारपीट की है। बाहरी लोग होने के कारण सभी चले जाते थे लेकिन पहली बार टोलकर्मियों पर शिकंजा कसा गया।

विज्ञापन
Haridwar Bahadarabad 10 including toll plaza manager arrested for beating up constable and family
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश के सिपाही और उसके परिवार के साथ मारपीट कर उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। टोलकर्मियों के खिलाफ बहादराबाद पुलिस ने लूट सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उसके बाद टोल प्लाजा के मैनेजर सहित 10 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात सिपाही वीर सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम घाट परतापुर मेरठ अपनी गाड़ी से परिवार के साथ हरिद्वार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


परिवार पर लाठी-डंडों से हमला बोला
बहादराबाद टोल प्लाजा पर पहुंचते ही कर्मचारियों ने 200 रुपये टोल फीस मांगी। 200 रुपये देने के बाद रसीद दे दी गई। आरोप है कि कुछ दूरी पर चलते ही रसीद देखी तो उस पर अन्य वाहन का नंबर डला हुआ था। इसका विरोध करने पर टोल पर मौजूद कर्मचारियों ने गाली-गलौज करते हुए सिपाही और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही वीर सिंह का आरोप है कि कर्मचारियों ने उनका मोबाइल फोन छीनकर कार में बैठी पत्नी और बच्चों के साथ भी मारपीट की। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मामला संज्ञान में आते ही बहादराबाद थाना प्रभारी नरेश राठौड़ को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


इस पर आरोपियों के खिलाफ लूट, बलवा, मारपीट, धमकी सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विवेचक चरण सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बयान दर्ज किए। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

इन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

बहादराबाद थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि राधिका एन्क्लेव के पास टोल प्लाजा से आरोपी मैनेजर राजेंद्र मौर्य निवासी बेनीगंज प्रयागराज यूपी, अतुल कुमार निवासी परसीय थाना बिसौली जिला बदायूं, आशीष निवासी जंधेडा थाना मनिहारन सहारनपुर, कुमार गौरव निवासी हथहोवा थाना झिझांना शामली, मोनू यादव निवासी इस्लामपुर थाना सिकंदराबाद, प्रदीप मिश्रा निवासी जिला रीवां मध्य प्रदेश, अमरदीप निवासी फूलपुरा थाना भिवानी हरियाणा, शिवम कुमार निवासी वदान थाना नगला खंगर आगरा, गगन कुमार निवासी सहजना थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर, नवनीत निवासी सलारपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

बार-बार आती थीं शिकायतें, पहली बार कसा शिकंजा

आसपास के लोगों ने बताया कि टोल प्लाजा कर्मचारियों के ऐसे कृत्यों का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस प्लाजा के कर्मचारियों ने यात्रियों के साथ मारपीट की है। बाहरी लोग होने के कारण सभी चले जाते थे लेकिन पहली बार टोलकर्मियों पर शिकंजा कसा गया।

ये भी पढ़ें..Uttarakhand Board Exams:  फरवरी-मार्च में होंगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं, पढ़ें बैठक में लिए गए ये अहम फैसले

मामला बेहद गंभीर है। किसी भी यात्री के साथ गुंडई नहीं करने दी जाएगी। जनपद में गुंडागर्दी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माहौल खराब करने वालों को जेल भेजा जाएगा। - प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed