{"_id":"ecc5460529afa53f951a864f18c058d0","slug":"haridwar-and-chamoli-became-solar-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः हरिद्वार और चमोली बनेंगे सोलर सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः हरिद्वार और चमोली बनेंगे सोलर सिटी
राजीव कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Jul 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए देश के 26 शहरों का मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
जल्द ही इन शहरों को सोलर सिटी बनाने की दिशा में काम शुरू हो जाएगा। इनमें उत्तराखंड से हरिद्वार और चमोली शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश व हरियाणा के शहर भी शामिल हैं।
नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने देश के 60 शहरों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए स्कीम शुरू की थी। स्कीम के तहत 48 शहरों का चयन किया गया। इनमें से 44 शहरों के लिए मास्टर प्लान तैयार हो रहा था।
विज्ञापन
एमएनआरई के मुताबिक इन 44 में से अब तक 26 शहरों के मास्टर प्लान को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह काम छह साल से चल रहा था। वर्ष 2009 में मास्टर प्लान बनाने के लिए एमएनआरई ने सलाहकारों की नियुक्ति की थी। यूपी के आगरा व मुरादाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद व गुड़गांव, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और शिमला के अलावा चंडीगढ़ का मास्टर प्लान तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
एमएनआरई के मुताबिक असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मिजोरम, नागालैंड, उड़सी, तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल के शहरों के लिए भी मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। एमएनआरई के मुताबिक इनमें से नागपुर, चंडीगढ़, गांधीनगर व मैसूर को मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।
मॉडल सोलर सिटी के रूप में देश भर में आठ शहरों को विकसित किया जाना है। सभी मॉडल सोलर सिटी को विकसित करने के लिए एमएनआरई की तरफ से 9.5 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। सोलर सिटी विकसित करने का मुख्य मकसद पारंपरिक ऊर्जा की खपत में 10 फीसदी तक की कटौती करना है।