फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: 12 stone crusher will open in First phase for kumbh and NH work

हरिद्वार: नेशनल हाईवे और कुंभ के कार्यों को मिलेगी रफ्तार, पहले चरण में खुलेंगे 12 स्टोन क्रशर

Tue, 28 Apr 2020 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Apr 2020 09:11 PM IST
सार

  • दस पट्टों पर खनन करने की अनुुमति की तैयारी

विज्ञापन
Haridwar: 12 stone crusher will open in First phase for kumbh and NH work
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में नेशनल हाईवे और कुंभ के कार्यों को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने जिले के बारह स्टोन क्रशर को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आवेदन मंजूर कर लिए गए हैं और जल्दी ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकता पूरी कर इस आशय के आदेश करने को भी कहा गया है। खनन सामग्री स्टोन क्रशरों तक भी पहुंचे इसके लिए जिले में 10 पट्टे पर खनन की अनुमति दी जाएगी। लॉकडाउन के कारण कुंभ मेले और हाईवे चौड़ीकरण के काम ठप हो गए थे। कुछ दिन पहले ही शासन ने निर्माण कार्यों को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी थी।

विज्ञापन


संबंधित विभागों ने काम भी शुरू कर दिए थे। इस समय 12 स्थानों पर काम चल रहा है, लेकिन इन कार्यों को आगे भी जारी रखने के लिए खनन सामग्री की कमी आड़े आने वाली थे। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि ऐसे सभी स्टोन क्रशर का दोबारा भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। मानक पूरे करने वाले 12 स्टोन क्रशर को पहले चरण में शुरू करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्टोन क्रशर संचालकों की ओर से दिए गए आवेदन पत्रों को मंजूरी दे दी गई है और संबंधित अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इनको चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में गंगा में दस पट्टों पर भी खनन की अनुमति दी जा रही है। इन सबके लिए निविदा आमंत्रण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानकों का करना होगा अनुपालन
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि स्टोन क्रशर चलाना हो या रिवर ट्रेन कर खनन किया जाना हो। सब जगह लॉकडाउन के मानकों का पालन बेहद जरूरी होगा। हर मजदूर और कर्मचारी की हर्बल स्क्रीनिंग की जाएगी। सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह पालन करना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed