{"_id":"7e2d0968b22b950aa4df6f5999e939dc","slug":"hari-singh-thapa-will-not-able-to-recieve-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान लेने नहीं आ सकेंगे हरि सिंह थापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान लेने नहीं आ सकेंगे हरि सिंह थापा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Nov 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में पहले देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चुने गए पूर्व अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर और भारतीय टीम के पूर्व कोच हरि सिंह थापा यह जानकारी मिलने के बाद बहुत खुश हैं। लेकिन उम्र अधिक होने के कारण वह सम्मान लेने के लिए खुद नहीं आ सकेंगे। उधर, खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल का कहना है कि वह खुद थापा को उनके घर जाकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
सम्मान मिलने से खुश
पिथौरागढ़ के नैनी सैनी गांव में रह रहे 81 वर्षीय बॉक्सर हरि सिंह थापा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पहली बार राज्य में कोई सम्मान मिला है, इससे बहुत खुशी है। कहा कि अमर उजाला ने उनकी खबर छापी, जिसके बाद प्रदेश में उन्हें न सिर्फ पहचान, बल्कि यह सम्मान भी मिला।
विज्ञापन
उन्होंने अमर उजाला का धन्यवाद किया। हालांकि, भारी मन से कहा कि मैं सम्मान लेने देहरादून नहीं आ सकूंगा। थापा के पुत्र चंद्र सिंह थापा ने बताया कि उन्हें चलने में तकलीफ होती है, इसलिए वह घर पर ही रहना पसंद करते हैं। पिता के बदले सम्मान लेने वह दून आएंगे।
विज्ञापन
सरकार करेगी दून लाने की व्यवस्था
खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने महान खिलाड़ी की शारीरिक परेशानी को देखते हुए उन्हें दून लाने की व्यवस्था करने की बात कही है। कहा कि थापा सम्मान लेने आएं तो यह बड़ी खुशी की बात होगी। किसी वजह से ऐसा नहीं हो सका तो वह नौ नवंबर को सम्मान समारोह के बाद किसी दिन वह खुद पिथौरागढ़ जाकर थापा को सम्मानित करेंगे।