फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harela Parv 2021: Health Minister gave job to 22 deceased dependents

हरेला पर्व 2021: स्वास्थ्य मंत्री ने 22 मृतक आश्रितों को दी नौकरी की सौगात

Fri, 16 Jul 2021 07:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Jul 2021 07:17 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महानिदेशालय में अधिकारी वर्ग के खाली पदों की डीपीसी करने, मैनेजमेंट के खाली पदों को दो सप्ताह के भीतर भरा जाए।

विज्ञापन
Harela Parv 2021: Health Minister gave job to 22 deceased dependents
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरेला पर्व पर स्वास्थ्य विभाग में 22 मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी की सौगात मिली है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशालय परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय में हरेला पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ा पर्व है। जो हमें प्रकृति से जुड़े रहने का अहसास कराता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। सामूहिक प्रयास से ही पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के 22 मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें सरकारी सेवा में आने पर बधाई दी।
विज्ञापन


हरेला पर्वः उत्तराखंड के सीएम सहित कैबिनेट मंत्रियों ने भी रोपे पौधे, हरियाली का प्रतीक है ये हरेला, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नवनियुक्त कार्मिकों को राज्य के विभिन्न जनपदों में तैनाती दी गई है। जिनमें अजय कुमार, नरेश कन्याल, रेनू, प्रवीन पुरोहित, आयुष गैरोला, मंजुल सती, प्रवीन, ललित कुमार, दीपक सिंह, जितेंद्र सिंह रावत, नेहा राणा, रविंद्र, हरीश आर्य, रजत भट्ट, नितेश कुमार, आशीष भडेती, शिवांगी बोरा, नितिन भट्ट, अख्तर अली, अभिषेक सौदे, अभिषेक कुमार, अर्चना सक्सेना शामिल हैं। 


स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महानिदेशालय में अधिकारी वर्ग के खाली पदों की डीपीसी करने, मैनेजमेंट के खाली पदों को दो सप्ताह के भीतर भरा जाए। इसके अलावा महानिदेशालय में खाली पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए। इस मौके पर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा, निदेशक डॉ. सरोज नैथाणी, अपर निदेशक डॉ. एसके गुप्ता, आईईसी स्टेट को-ऑर्डिनेटर जेसी पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी होंगे सम्मानित
विभागीय मंत्री ने वैश्विक महामारी कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया वह अभी से तैयारियों में जुट जाएं। जिससे समय रहते राज्य को कोविड महामारी से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed