फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harela Festival 2021: One lakh Peepal and Banyan saplings will be planted in Uttarakhand

हरेला पर्व 2021: उत्तराखंड में रोपे जाएंगे पीपल और बरगद के एक लाख पौधे 

Wed, 14 Jul 2021 09:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Jul 2021 09:32 PM IST
सार

हरेला पर्व पर वृक्षदान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री ने विधायकों और जनप्रतिनिधियों को पौधे दान किए।

विज्ञापन
Harela Festival 2021: One lakh Peepal and Banyan saplings will be planted in Uttarakhand
पीपल का पौधा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहर के हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से आयोजित हरेला पर्व पर वृक्षदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री ने विधायकों और जनप्रतिनिधियों को पौधे दान किए। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए कहा। कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए हरेला पर्व के अवसर पर सभी को पौधरोपण का संकल्प लेना होगा। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: पर्यावरण संरक्षण, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है हरेला, होती है सावन की शुरूआत
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भविष्य की चिंता को देखते हुए ‘एक व्यक्ति एक वृक्ष’ का हमें संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को किस प्रकार से हमें स्वस्थ व सुरक्षित रखना है, यह व्यापक स्तर पर पौधरोपण से ही संभव है। उन्होंने कहा कि 5 जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस पर उनके द्वारा यह संकल्प लिया गया कि हम ऐसे पौधों का रोपण करेंगे, जो दीर्घकाल तक जीवित रहते हैं। इनमें मुख्यत: पीपल और बरगद शामिल हैं। उन्होंने कहा है कि इस हरेला हमारा लक्ष्य प्रदेशभर में एक लाख पीपल व बरगद के पौधे लगाने का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुंडीर, खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट आदि उपस्थित थे। 


हरेला की शुभकामनाएं देंगे लाटी के कार्टून
इस साल लाटी के कार्टून लोक संस्कृति से जुड़े पर्यावरण संरक्षण के महोत्सव हरेला की शुभकामनाएं देंगे। इसके लिए उत्तराखंड की युवा आर्टिस्ट कंचन जदली हरेला पर तरह-तरह के कार्टून बना रही हैं। साथ ही कंचन अपनी कला से प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण का भी संदेश दे रही हैं।

प्रेेमनगर निवासी कंचन जदली अमूल गर्ल की तर्ज पर पहाड़ का कार्टून कैरेक्टर लाटी बनाती हैं। कंचन ने बताया कि इस बार वह हरेला पर्व को लेकर कार्टून बना रही हैं। जिसे वह हरेला से एक दिन पहले अपने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देंगी। चंडीगढ़ से फाइन आर्ट की पढ़ाई कर चुकीं कंचन उत्तराखंड का खानपान, वेशभूषा, लोक पर्व समेत प्रदेश की संस्कृति से जुड़े कई कार्टून बना चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed