फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harak singh support upnl employees demand.

उपनलकर्मियों के साथ खड़े हुए हरक, सीएम पर बोला हमला

Wed, 06 Jul 2016 04:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Jul 2016 04:02 AM IST
विज्ञापन
harak singh support upnl employees demand.
हरक सिंह रावत - फोटो : अमरउजाला

नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग पर आंदोलनरत उपनलकर्मियों के समर्थन में भाजपा नेता हरक सिंह रावत धरनास्थल पहुंचे। कांग्रेस सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री रहे रावत ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते इस स्थिति के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत को जिम्मेदार बताया। इस दौरान उपनलकर्मियों ने भी नारेबाजी करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


प्रदेश भर से जुटे सैकड़ों उपनलकर्मी पांच दिन से परेड ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर धरना दे रहे हैं। वहीं, कर्मियों ने सोमवार को शुरू क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रखा। दोपहर में भाजपा नेता हरक सिंह धरनास्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से नाराज हैं।
विज्ञापन


कहा, सीएम ले रहे बदला
बेरोजगारों की उपेक्षा को सहन नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार उपनलकर्मियों और बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है। इस मामले में सरकार लगातार वादाखिलाफी कर रही है। हरक ने कहा कि मुख्यमंत्री यह सब इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस सरकार में रहते हुए यह मंत्रालय उनके पास था। मुख्यमंत्री अब बदले की भावना से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी धरनास्थल पहुंचकर आंदोलनरत उपनलकर्मियों को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भावेश जगूड़ी ने कहा कि सरकार लगातार झूठे आश्वासन दे रही है। मंगलवार को मनोज बिष्ट, मथुरा प्रसाद, जसपाल सिंह भंडारी, हुकुम सिंह रावत, चंद्रालाल, शशि, दीपा कंसल, लक्ष्मी रावत, विद्या रावत, सरस्वती कांडपाल क्रमिक अनशन पर रहे।

Published By: Vivek Singh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed