{"_id":"63e481e5df379c1cde0f6b19","slug":"harak-singh-rawat-tongue-slip-instead-of-kailash-uttarakhand-was-called-the-land-of-kales-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरक सिंह की फिसली जुबान: उत्तराखंड को कैलाश की जगह पूर्व मंत्री बोल गए कुछ ऐसा कि अब बचाव करने उतरे समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरक सिंह की फिसली जुबान: उत्तराखंड को कैलाश की जगह पूर्व मंत्री बोल गए कुछ ऐसा कि अब बचाव करने उतरे समर्थक
Thu, 09 Feb 2023 01:14 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 09 Feb 2023 01:14 PM IST
सार
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत उत्तराखंड को गंगा-जमुना की भूमि और हेमकुंड की भूमि बता रहे थे, कि तभी उनकी जुबान फिसल गई और कुछ ऐसा बोल गए कि अब उनके बचाव में उनके समर्थकों को उतरना पड़ा है।
विज्ञापन
हरक सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड को कैलाश की जगह कलेश की भूमि बोल गए। सोशल मीडिया पर उनके बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष बोलीं, पूरा विश्वास है, हम गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएंगे
विज्ञापन
वीडियो में डॉ. हरक सिंह कह रहे हैं कि यह गंगा-जमुना की भूमि है। यह हेमकुंड की भूमि है। यह कलेश की भूमि है। हरक समर्थकों का कहना है कि वे कैलाश बोलना चाह रहे हैं, लेकिन गलती से उनके मुंह से कलेश निकल गया। बहरहाल उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन