फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand Assembly Speaker Ritu khanduri told we will make Gairsain the permanent capital

उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष बोलीं, पूरा विश्वास है, हम गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएंगे

Thu, 09 Feb 2023 12:33 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Feb 2023 12:33 AM IST
सार

विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अत: इस मामले में कुछ भी नहीं कहेंगीं। सभी को कोटिया कमेटी की रिपोर्ट का गहराई से आकलन करना चाहिए।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Speaker Ritu khanduri told we will make Gairsain the permanent capital
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग जनता की है। सरकार ने इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की शुरूआत कर दी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि हम धीरे-धीरे गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएंगे।

विज्ञापन


जिले के भ्रमण पर आईं विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को अल्मोड़ा के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संसदीय कार्य मंत्री की ओर से पहले ही कहा गया है कि इस बार बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा। विधानसभा सचिवालय इसके लिए तैयार है। हम सुचारु रूप से इस सत्र को चलाएंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand: सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम...प्रीतम के घर पहुंचे हरीश, एक घंटे बंद कमरे में हुई बात
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अत: इस मामले में कुछ भी नहीं कहेंगीं। सभी को कोटिया कमेटी की रिपोर्ट का गहराई से आकलन करना चाहिए। निकाले गए कर्मियों व इससे पूर्व नियुक्त कर्मियों की नियुक्ति पर फर्क सभी को नजर आ जाएगा। इससे पूर्व सर्किट हाउस में पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कुछ समय रुकने के बाद वह कौसानी के लिए रवाना हुईं।


डीएम, एसएसपी से की चर्चा
विधानसभा अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में डीएम वंदना सिंह व एसएसपी प्रदीप कुमार से वार्ता की। उन्होंने डीएम से जिले के विकास को लेकर चर्चा की। कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए सभी को गंभीरता दिखानी होगी। उन्होंने एसएसपी से जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कहा। संवाद

कौसानी में किया गया स्वागत
विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बुधवार की शाम को कौसानी पहुंचीं। राज्य अतिथि गृह में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेंद्र गोस्वामी, जिला महामंत्री घनश्याम जोेशी, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह राणा, जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी, मंडल उपाध्यक्ष लखवेंद्र सिंह थायत, महेश ठाकुर, कमलेश पांडे आदि ने उनका स्वागत किया। बृहस्पतिवार सुबह वह कौसानी के चाय बागान का भ्रमण करने के साथ ही बैजनाथ धाम के दर्शन करेंगी। विस अध्यक्ष बृहस्पतिवार को रानीखेत रवाना होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed