फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harak Singh Rawat Told will contest election from wherever Congress grant

हरक सिंह रावत ने की प्रेसवार्ता: कहा-कांग्रेस जहां से टिकट देगी वहीं से लड़ूंगा चुनाव, 99% जीत कर दिखाऊंगा

Thu, 30 Jul 2026 10:39 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/सेलाकुई
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/सेलाकुई Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 30 Jul 2026 10:39 PM IST
सार

क्षेत्र में हरक सिंह रावत के सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें जोरों पर हैं। इस बीच उन्होंने प्रेसवार्ता कर बातों पर विराम लगा दिया।
 

विज्ञापन
Harak Singh Rawat Told will contest election from wherever  Congress grant
हरक सिंह रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें जहां से भी टिकट देगी, वह वहीं से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और 99 फीसदी जीत दर्ज कर दिखाएंगे। उनके इस बयान से राजनीतिक हलकों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बता दें कि क्षेत्र में पहले से ही हरक सिंह रावत के सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें जोरों पर हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सहसपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने परवल, शेरपुर, धर्मावाला, लक्ष्मीपुर और चांदचक के ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान यह बात कही। ग्रामीण पूर्व दायित्वधारी और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी के आवास पर एकत्र हुए थे। इस दौरान हरक सिंह रावत ने लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे यामीन अंसारी से मुलाकात कर उनका हालचाल भी जाना।
विज्ञापन


Dehradun:  मतदाता सूची में सुधार का मौका, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की प्रेस कांफ्रेंस, आवेदन के तरीके बताए
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और स्थानीय जनसमस्याओं को उनके सामने रखा। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनता के बीच रहकर काम करना है। इस मौके पर विनोद चौहान, विजय सिंह चौहान, दिलशाद, शेरू, परवेज, मुकर्रम, जाकिर हुसैन, फजलू और अरमान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed