फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harak singh rawat case court give chance to hearing

हरक सिंह प्रकरण: मुकदमा वापसी के प्रार्थनापत्र पर सरकार को सुनवाई का मौका 

Tue, 31 Jul 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 Jul 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
harak singh rawat case court give chance to hearing
harak singh rawat

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व अन्य कांग्रेसियों पर मुकदमा समाप्ति के प्रार्थनापत्र पर न्यायालय ने सरकार को सुनवाई का मौका दिया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमएम पांडेय की अदालत ने सुनवाई के लिए आगामी 16 अगस्त की तिथि नियत की है। 

विज्ञापन


बता दें कि हरक सिंह रावत व अन्य के खिलाफ चल रहे इस मुकदमे को वापस लेने के लिए एक बार पूर्व की कांग्रेस सरकार ने भी प्रार्थनापत्र दिया था। विगत 28 नवंबर 2014 को न्यायालय ने यह प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया था। उस वक्त न्यायालय ने कहा था कि सरकार ने मुकदमा वापसी को लोकहित की दलील दी है, मगर इसमें कोई लोकहित नजर नहीं आता है। इससे समाज में गलत संदेश जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अब भाजपा सरकार की ओर से भी मुकदमा वापसी को प्रार्थनापत्र दिया था। इसके लिए संशय यह भी है कि क्या न्यायालय एक ही मुकदमे में दूसरी बार सीआरपीसी की धारा 231 के प्रार्थनापत्र का संज्ञान ले सकता है। अब मंगलवार को न्यायालय ने उच्च न्यायालय नैनीताल के एक निर्णय को दृष्टिगत रखते हुए द्वितीय प्रार्थनापत्र पर सरकार को सुनवाई का मौका दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये है मामला 
घटना 21 दिसंबर 2009 की है। घटनाक्रम के अनुसार तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार के खिलाफ अपने समर्थक नेताओं के साथ विधानसभा का घेराव के लिए कूच किया था। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोका तो नेताओं की पुलिस के साथ धक्कामुक्की और मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने हरक सिंह रावत, प्रदीप टम्टा, सुबोध उनियाल, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह आदि के विरूद्ध मारपीट व बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed