फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   harak singh rawat alligaion on harish rawat

सीएम रावत के सलाहकारों का काम सिर्फ वसूली करना: हरक सिंह

Mon, 15 Aug 2016 07:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 15 Aug 2016 07:23 AM IST
विज्ञापन
harak singh rawat alligaion on harish rawat
harak singh rawat - फोटो : AmarUjala

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद एक बार फिर हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमला बोला है। पहली बार स्वर्गाश्रम पहुंचे पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत का भाजपाईयों ने ढोल नगाडों के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन


बारिश के बावजूद हरक के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा रहा। रावत ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा मुख्यमंत्री के सलाहकारों का काम सिर्फ अवैध खनन, रेत और बजरी से वसूली करने का है। मौके पर एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता भी ली।
विज्ञापन


रामझूला पुल से परमार्थ निकेतन तक भाजपाईयों ने हरक सिंह रावत के समर्थन में रैली निकाली। कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर हरक भी उत्साहित नजर आए। कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक अनुशासित पार्टी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा मुख्यमंत्री हरीश रावत तो मुझसे परेशान है, लेकिन उनसे ज्यादा परेशान ऊर्जा निगम है। जहां कार्यक्रम में जता हूं वहां बिजली गुल कर दी जाती है। क्योंकि ऊर्जा निगम में भ्रष्ट एमडी बैठा हुआ है। भ्रष्ट एमडी सीएम का सबसे लोकप्रिय अधिकारी है।

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने अपने 300 रिश्तेदारों और चेहतों को विधानसभा में नियुक्तियां की है। जिन गरीब मां-बाप के बेटे और बेटियों को मैने उपनल के माध्यम से नियुक्ति दी थी। प्रतिशोध की भावना से मुख्यमंत्री ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है।

कार्यकर्ताओं को रावत ने संदेश दिया है कि 2017 में उत्तराखंड को कांग्रेस मुक्त बनाना है। भ्रष्टाचारी रावण हरीश रावत की सरकार को भस्म करना है। कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी का चेहरा नहीं, बल्कि कमल के फूल पर मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर सुनीत कुमार, मनोज, कमल किशोर, विवेक, प्रेमलाल, कमल व राजेश शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ली।

मौके पर स्वार्गाश्रम जोंक की नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, मंडलध्यक्ष भरत लाल, जिला पंचायत सदस्य मीरा रतूड़ी, विजय शर्मा, अनिल बडोला, सोनू राणा, राकेश अग्रवाल, विक्रम बिष्ट, आशा रौथाण, शिव कुमार गौतम, चेतन शर्मा, अनुराग पयाल, गजेंद्र नागर आदि उपस्थित थे। परमार्थ निकेतन के निदेशक महेश मिश्र ने डा.रावत को तुलसी का पौध भेंट किया।

विधायक और समर्थक रहे नदारत

harak singh rawat alligaion on harish rawat
harak singh rawat - फोटो : AmarUjala

यमकेश्वर विधानसभा के स्वर्गाश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से हरक ङ्क्षसह रावत के समर्थन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। लेकिन यमकेश्वर विधायक विजया बड़थ्वाल और उनके समर्थक समारोह से नदारत रहे। पूर्व मंत्री रावत का कहना है कि उन्होंने कार्यर्ताओं से कहा था कि विधायक विजय दीदी को जरूर निमंत्रण देना।

दीदी क्यों नहीं आई इसकी जानकारी नहीं है। इधर, विधायक बड़थ्वाल का कहना हैर कि पार्टी संगठन की ओर से कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था। कुछ लोगों ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था। सुबह फोन पर कार्यक्रम में आने की सूचना मिली। लेकिन मेरा पहले से कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र में लगा हुआ था।

मंच पर फिर रो पड़े हरक
परमार्थ निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरक सिंह रावत एक बार फिर रो पड़े। कहा मुख्यमंत्री हरीश रावत मेरे खिलाफ साजिश रच रहे है। सीएम कितने जैनी खड़ी क्यों न कर दे, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब कभी नहीं हो सकते।

कांग्रेसियों ने फूंका हरक ङ्क्षसह का पुतला
स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भाजपाईयों ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का जहां जोरदार स्वागत किया। वहीं दूसरी ओर गंगाचौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरक सिंह रावत का पुतला फूंककर विरोध जताया। महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष हिमानी राणा के नेतृत्व में कांग्रेसी स्वर्गाश्रम गंगाचौक पर एकत्रित हुए।

गुस्साए कांग्रेसियों ने हरक सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि लैंसडाउन, धूमाकोट, पौड़ी और रुद्रप्रयाग की जनता को धोखा देने के बाद दलबदलू हरक सिंह रावत यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार का सपना देख रहा है।

यमकेश्वर की जनता उन्हें उनकी गलतियों के लिए सबक सिखाएगी। पुतला फूंकने वालों डा. नारायण सिंह रावत, नवीन राणा, वंशीलाल नौटियाल, ऊषा, जगदंबा, अंशु, श्यामा देवी, ममता देवी, विद्या देवी, संदीप नेगी, रमेश भंडारी, सुशील कुमार, शिवचरण, त्रिभुवन उपाध्याय, शंकर राणा, भगत सिंह पयाल, घनश्याम तिवारी, रवि कश्यप, सुरेश बिजल्वाण शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed