रेप से पहले हरक ने मांगी थी पुराने मामले की माफी
- महिला ने कोर्ट में हरक के खिलाफ दिए बयान
- इस मामले में भाजपा नेता रावत की गिरफ्तारी तय
- राजनीतिक षड्यंत्र को लेकर भी जांच कर रही पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलात्कार के ताजा मामले में हरक सिंह रावत की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत शनिवार दोपहर को कोर्ट में जो बयान दर्ज कराए हैं उस पर पर वह कायम है। पुलिस भाजपा नेता को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरक सिंह रावत ने 29 जुलाई को ग्रीन पार्क स्थित अपने घर पर महिला को बुलाया था और उससे पुराने मामले के लिए माफी मांगी। जब महिला रावत की बातों में आ गई तो उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
मामले में पुलिस फूंक-फूंक कर रख रही कदम
पीड़ित महिला शुक्रवार रात को ही सफदरजंग एन्क्लेव थाने पहुंच गई थी। पुलिस ने रात को ही महिला की मेडिकल जांच कराई थी। महिला ने सिर्फ दुष्कर्म की शिकायत दी है, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
हालांकि पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में सोच समझकर कदम उठाया जा रहा है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं भाजपा नेता के प्रति कोई राजनीतिक षड्यंत्र तो नहीं रचा गया है।