फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Har Ki Pauri Person was lured with drugs and made to say provocative things abusive words Haridwar

Haridwar: फक्कड़ को नशे का प्रलोभन देकर भड़काऊ बातें कहलवाई, वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम

Thu, 26 Oct 2023 02:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 Oct 2023 02:06 PM IST
सार

माहौल खराब करने की नीयत से वीडियो को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दिया गया। फक्कड़ को पकड़कर पूछताछ की गई तो हकीकत सामने आ गई। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि अपशब्द बोलने वाला व्यक्ति वर्ग विशेष से नहीं था, बल्कि दिलीप बघेल निवासी गांव धमौटा थाना डौकी जिला आगरा यूपी था।

विज्ञापन
Har Ki Pauri Person was lured with drugs and made to say provocative things abusive words Haridwar
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक फक्कड़ को नशे का प्रलोभन देकर भड़काऊ बातें कहलवाकर उसका वीडियो बनाकर बुधवार को वायरल कर दिया गया। फक्कड़ ने खुद को विशेष समुदाय का बताकर हरकी पैड़ी के पास खड़े होकर एक वर्ग के प्रति भड़काऊ बातें बोलीं।

विज्ञापन

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और माहौल खराब करने की इस कोशिश को नाकाम कर कुछ ही देर में पूरी सच्चाई सामने ला दी। मुकदमा दर्ज कर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को सोशल मीडिया पर हरकी पैड़ी के पास खड़े एक वर्ग के खिलाफ भड़काऊ बातें बोल रहे एक फक्कड़ का वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन

पुलिस की पड़ताल में सामने आया सच
मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो जांच शुरू हुई। फक्कड़ को पकड़कर पूछताछ की गई तो हकीकत सामने आ गई। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि अपशब्द बोलने वाला व्यक्ति वर्ग विशेष से नहीं था, बल्कि दिलीप बघेल निवासी गांव धमौटा थाना डौकी जिला आगरा यूपी था। उसे किसी व्यक्ति ने नशे का प्रलोभन दिया और भड़काऊ बातें बुलवाने के बाद वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun News: दशहरा मेले में बिना अनुमति के उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने जब्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार

इसके बाद माहौल खराब करने की नीयत से वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया, इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर वीडियो बनाने और वायरल करने वाले की तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed