{"_id":"c9ba89587b30c0a4cdb41abe2a4617c4","slug":"handloom-expo-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडलूम एक्सपो में दून पहुंचे देश भर के कारीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडलूम एक्सपो में दून पहुंचे देश भर के कारीगर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Dec 2013 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में रविवार को लघु उद्योग मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने नेशनल हैंडलूम एक्सपो का उद्घाटन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री ने पहाड़ के बुनकरों को बाजार मुहैया कराने के लिए दून, श्रीनगर और अल्मोड़ा में हाट बाजार बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
पढ़ें,दिल्ली फतह के बाद पहाड़ पर चढ़ेंगे केजरीवाल
विज्ञापन
ऊनी, सूती अंगूरा उत्पादों को बढ़ावा देने वाली योजनाएं गिनाईं। एक्सपो का शुभारंभ रविवार को परेड ग्राउंड में हुआ दोपहर तक रही बारिश का असर साफ देखने को मिला। बारिश की वजह से ज्यादातर स्टाल लग ही नहीं पाए।
विज्ञापन
21 दिन चलेगा एक्सपो
अपर निदेशक उद्योग सुधीर चंद्र नौटियाल ने बताया कि विकास आयुक्त (हथकरघा), उद्योग निदेशालय, उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद का यह संयुक्त एक्सपो 21 दिन चलेगा।
पढ़ें, उत्तराखंड में पलायन को बढ़ावा दे रहा 'यूपी'
इस अवसर पर विधायक राजकुमार, अपर सचिव एमएसएमई किशन नाथ, सहायक निदेशक शैली भारद्वाज, मेला अधिकारी कैलाश चंद्र चमोली, जेएम बहुगुणा, माधो सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
यह राज्य ले रहे हिस्सा
एक्सपो में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब के हथकरघा बुनकर, सहकारी समितियां हिस्सेदारी कर रही हैं।
एक्सपो में मिलेगा ये
बनारस की तनछुई सिल्क साड़ी, तमिलनाडु की जरी ब्रोकेड, कटवर्क, अवध की जामदानी साड़ी, उड़ीसा की टाई एंड डाई, गुजरात की पटोला साड़ी, हरियाणा के पर्दे, जयपुरी रजाई, ब्लाक प्रिंटिंग चादरें, कश्मीर की पश्मीना शाल, जूट से तैयार हैंड बैग, फाइल फोल्डर आदि।