राज्य हैंडबाल टीम में बीईजी और दून के खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
43वीं राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए रविवार को उत्तराखंड की टीम का चयन किया गया। एसजीआरआर नेहरूग्राम में चयनकर्ता आरएस शर्मा, शिव सिंह चौहान, सीमा नेगी और नितिन उनियाल ने टीम का चयन किया।
ट्रायल में 8 जिलों के प्रतिभागियों के साथ ही बीईजी रुड़की, उत्तराखंड पुलिस के खिलाड़ियों सहित करीब 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 18 सदस्यी टीम का चयन किया गया। टीम का कोच मंजीत सिंह और मैनेजर डीएस नेगी को बनाया गया है।
टीम के सदस्य
छोटू, अमनदीप, पवन, गुरप्रीत, सुनील, प्रदीप, रक्षपाल, इन्द्रजीत, कृष्ण कुमार(बीईजी रुड़की), जगदीश बहादुर,(उत्तराखंड पुलिस),प्रवेश विशाल खली, वनी चंद्रा, सुहन बिष्ट, देवेन्द्र बुटोला (देहरादून)