{"_id":"65c66408baed8e5efd039d41","slug":"haldwani-violence-dgp-abhinav-kumar-said-uapa-and-nsa-will-be-imposed-on-miscreants-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Violence: डीजीपी ने मानी चूक, बोले-ये कार्रवाई का समय, उपद्रवियों पर लगेगा यूएपीए और एनएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Violence: डीजीपी ने मानी चूक, बोले-ये कार्रवाई का समय, उपद्रवियों पर लगेगा यूएपीए और एनएसए
Fri, 09 Feb 2024 11:15 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:15 PM IST
सार
डीजीपी ने कहा कि कहा कि जिस सुनियोजित तरीके से थाना फूंका गया। वाहन फूंके गए। पुलिस पर पथराव किया गया, उससे साफ है कि इसके पीछे बड़ी साजिश रची गई है।
विज्ञापन
हल्द्वानी में पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि उपद्रवियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस चुन-चुनकर इनके खिलाफ यूएपीए और एनएसए के तहत कार्रवाई करेगी। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, वह साजिश की ओर इशारा कर रहा है। कहा कि इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ डीजीपी अभिनव कुमार ने बनभूलपुरा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस सुनियोजित तरीके से थाना फूंका गया। वाहन फूंके गए। पुलिस पर पथराव किया गया, उससे साफ है कि इसके पीछे बड़ी साजिश रची गई है।
विज्ञापन
Haldwani Violence: शवों का मिलना जारी, गोली लगने से पांच लोगों की मौत की पुष्टि, पुलिस ने ऐसे की शिनाख्त
विज्ञापन
अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस से चूक हुई है। तभी इतनी बड़ी घटना घटित है। कहा कि मजिस्ट्रीयल जांच में स्थिति साफ हो जाएगी। पुलिस वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, फोटो से उपद्रवियों की तलाश कर रही है। इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।