फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haldwani violence Dead Bodies continue to be found five people confirmed dead due to bullet injuries

Haldwani Violence: शवों का मिलना जारी, गोली लगने से पांच लोगों की मौत की पुष्टि, पुलिस ने ऐसे की शिनाख्त

Fri, 09 Feb 2024 09:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Feb 2024 09:36 PM IST
सार

Haldwani violence News: मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पांच शवों के पोस्टमार्टम हुए। मजिस्ट्रेट ने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। पोस्टमार्टम से पहले इन शवों का एक्सरे किया गया।

विज्ञापन
Haldwani violence Dead Bodies continue to be found five people confirmed dead due to bullet injuries
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हल्द्वानी में हुई हिंसा में गोली लगने से मरने वालों के पांच शवों की पहचान हो चुकी है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इन शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने इनके शव परिजनों को सौंप दिए हैं। एक युवक की मौत बरेली ले जाते समय होने की बात सामने आई है। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एक शव इंदिरानगर रेलवे फाटक पर मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसे मोर्चरी भेज दिया। इसके बाद मोर्चरी में शव के कपड़ों के जेब में मिले आधार कार्ड से इसकी पहचान प्रकाश कुमार (24) पुत्र श्यामदेव निवासी शहना गांव बाजपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


हल्द्वानी हिंसा: 18 नामजद समेत पांच हजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पांच शव बरामद, छह करोड़ से ज्यादा का हुआ नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर शुक्रवार का मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पांच शवों के पोस्टमार्टम हुए। मजिस्ट्रेट ने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। पोस्टमार्टम से पहले इन शवों का एक्सरे किया गया। सूत्रों के अनुसार सभी की गोली लगने से मौत हुई है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं। 

आखिर शव इन्द्रानगर गेट कैसे पहुंचा, गोली तो बनभूलपुरा में चली

सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस ने बनभूलपुरा थाने से लेकर मलिक के बगीचे के बीच ही गोली चलाई। ऐसे में एक शव इंद्रानगर गौला गेट रेलवे फाटक के पास मिला। इससे सवाल ये उठ रहे हैं कि यहां कैसे शव आया। किसी ने मारकर इसे कहीं यहां तो नहीं फेंका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो डीएम वंदना ने भी इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह से पूछा है कि कहां-कहां से ये शव मिले हैं।

गोली लगने से इन लोगों की हुई है मौत 

- फईम (26) मो. नासिर निवासी गांधीनगर
- शहनवाज (22) पुत्र शफीक अहमद निवासी आजाद नगर
- अनस (19) पुत्र नाहिद निवासी गफूरबस्ती
- जाहिद (45) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गफूरबस्ती
- प्रकाश कुमार (24) पुत्र श्यामदेव निवासी शहना गांव बाजपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed