फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haldwani Violence After CM announcement SSP deployed police at encroachment free place

Haldwani Riots: सीएम की घोषणा के बाद एक्शन में एसएसपी, अतिक्रमण मुक्त स्थान पर तैनात की पुलिस

Mon, 12 Feb 2024 10:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Feb 2024 10:25 PM IST
सार

Haldwani Violence: हरिद्वार में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनभूलपुरा प्रकरण का जिक्र करते हुए मंच से अतिक्रमण मुक्त भूमि पर पुलिस थाना बनाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Haldwani Violence After CM announcement SSP deployed police at encroachment free place
हल्द्वानी में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा में अतिक्रमण मुक्त जमीन पर पुलिस थाना बनेगा। जब तक इसकी तैयारी पूरी नहीं हो जाती तब तक वहां देखरेख चौकी का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल प्रभाव से वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है।

विज्ञापन


सोमवार को हरिद्वार में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनभूलपुरा प्रकरण का जिक्र करते हुए मंच से अतिक्रमण मुक्त भूमि पर पुलिस थाना बनाने की घोषणा की थी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि थाना स्थापित करने की प्रक्रिया में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन


Haridwar: सीएम धामी का ऐलान, हल्द्वानी में जहां हटाया गया अतिक्रमण, वहीं बनेगा नया थाना
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव बनाने से लेकर फोर्स की तैनाती व अन्य तरह की औपचारिकताएं जल्द शुरू करा दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि जब शासनादेश जारी नहीं हो जाता तब तक वहां देखरेख चौकी संचालित की जाएगी।

VIDEO : हल्द्वानी हिंसा को लेकर SSP ने की प्रेसवार्ता, मामले की जांच को लेकर दी अहम जानकारी, जानिए क्या कहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed