{"_id":"61e657e4b20d4f37561c6821","slug":"haldwani-news-sacked-sanitation-worker-come-mayor-home-to-commit-self-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: मेयर का यहां आत्मदाह करने पहुंची बर्खास्त सफाई कर्मचारी, जमकर हंगामा काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: मेयर का यहां आत्मदाह करने पहुंची बर्खास्त सफाई कर्मचारी, जमकर हंगामा काटा
Tue, 18 Jan 2022 11:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:34 AM IST
सार
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने चार माह पूर्व विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया था। आंदोलन के दौरान मारपीट के आरोप में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल ने आठ सफाई कर्मियों को बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़ी सफाई कर्मी ने आंदोलन के दौरान बर्खास्त किए जाने को लेकर जमकर हंगामा काटा। वह मेयर के आवास में आत्मदाह करने पहुंच गई। उधर मेयर के आवास में पहले से मौजूद पुलिस ने महिला को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने चार माह पूर्व विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया था। आंदोलन के दौरान मारपीट के आरोप में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल ने आठ सफाई कर्मियों को बर्खास्त कर दिया था। तब से ही यह सफाई कर्मी बहाली की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को बर्खास्त सफाई कर्मी अनीता बहाली की मांग को लेकर मेयर के आवास में पहुंच गई। उसने बहाली नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दे डाली। उधर आत्मदाह की सूचना में पूर्व में पहुंची पुलिस ने उसे घेर लिया। सफाई कर्मी ने मेयर पर कई आरोप लगाए। कहा कि मेयर एक ओर आचार संहिता में भी सफाई कर्मियों की भर्ती कर रहे हैं, वहीं बर्खास्त सफाई कर्मियों को बहाल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन