फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hajj yatra 2022, 485 applicants selected through lottery, 130 applications canceled

हज यात्रा 2022: लॉटरी के जरिए 485 आवेदकों का चयन, राज्य हज समिति के करीब 130 आवेदन हुए निरस्त 

Sun, 01 May 2022 04:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 01 May 2022 04:40 PM IST
सार

हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीशम ने बताया कि इस साल उत्तराखंड राज्य का 485 का कोटा निर्धारित किया गया है। राज्य से इस बार 707 लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया था।

विज्ञापन
Hajj yatra 2022, 485 applicants selected through lottery, 130 applications canceled
ऑनलाइन कुर्रांदाजी को मुंबई से डिस्प्ले प्रोजेक्टर स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड राज्य से हज पर जाने वाले हाजियों के चयन के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के की ओर से ऑनलाइन कुर्रांदाजी (लॉटरी) की गई। शनिवार को हज हाउस में मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा ने बटन दबाकर कुर्रांदाजी का शुभारंभ किया। उत्तराखंड राज्य से आवेदन करने वाले आवेदकों ने कुर्रांदाजी में शिरकत की।

विज्ञापन


ऑनलाइन कुर्रांदाजी को मुंबई से डिस्प्ले प्रोजेक्टर स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया। हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीशम ने बताया कि इस साल उत्तराखंड राज्य का 485 का कोटा निर्धारित किया गया है। राज्य से इस बार 707 लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया था। सबसे ज्यादा आवेदन हरिद्वार से आए थे। इसके बाद 707 आवेदकों के लिए कुर्रांदाजी की गई।
विज्ञापन


कुर्रांदाजी में 485 आवेदकों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते दो सालों से हज यात्रा नहीं हो पाई थी। इस साल भी सऊदी अरब सरकार ने 65 साल से अधिक के उम्र वालों पर रोक लगा दी है। इस वजह से उत्तराखंड राज्य हज सिमिति के करीब 130 आवेदन निरस्त हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि उन्होंने कहा कि जिन आवेदकों का चयन हुआ है वे पवित्र मक्का जाकर देश की खुशहाली, तरक्की व अमन और भाईचारे की दुआ करें। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिलकर प्रयास करेंगे कि हज हाउस कलियर में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मुस्लिम छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग सेंटर की व्यवस्था की जाए।

ये भी पढ़ें...डाडा जलालपुर बवाल के बाद अलर्ट: ईद के मद्देनजर गांवों में पुलिस बल तैनात, अधिकारियों की बैठकों का दौर जारी


कहां से कितने आवेदकों का हुआ चयन 

हरिद्वार 227
उधमसिंहनगर 130
नैनिताल 42
देहरादून 72
पौड़ी गढ़वाल 08
टिहरी 02
पिथौरागढ़ 01
अल्मोड़ा 03
चंपावत 00
उत्तरकाशी 0
चमोली 0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed