फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haj Yatra 2022: Online application start for Yatra

हज यात्रा 2022: एक नवंबर से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन, अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित

Tue, 02 Nov 2021 08:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Nov 2021 08:28 PM IST
सार

हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Haj Yatra 2022: Online application start for Yatra
हज यात्रा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए एक नवंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हज सिमिति अध्यक्ष एवं दर्जाधारी शमीम आलम ने एक पत्र जारी कर हज यात्रा 2022 के शुरू होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2022 की हज यात्रा के लिए एक नवंबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए हज आवेदक का पासपोर्ट 31 दिसंबर 2022 तक वैध होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि हज यात्रा 2022 के लिए 65 साल तक आयु के व्यक्ति ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


एक कवर में अधिकतम पांच व्यक्ति और दो बच्चे ही आवेदन कर सकते हैं। हज यात्रा पर जाने वाले यात्री को वैक्सीन के दोनों टीके लगवाना अनिवार्य है। लोग हज हाउस पिरान कलियर, कैंप कार्यालय स्टेट बैंक रोड चंद्रबनी खालसा मोहब्बेवाला देहरादून के हज सुविधा केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed