फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haj Yatra 2021: Haj Yatra Cancelled continue second year

हज यात्रा 2021: हज यात्रियों को लगातार दूसरे साल लगा झटका, यात्रा हुई रद्द

Mon, 14 Jun 2021 11:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Jun 2021 11:00 PM IST
सार

पिछले साल कोरोना के चलते हज यात्रा रद्द कर दी गई थी। इस बार हज यात्रा के लिए कई लोग आस लगाए बैठे थे, लेकिन इस साल भी यात्रा रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन
Haj Yatra 2021: Haj Yatra Cancelled continue second year
हज यात्रा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में हज यात्रा पर जाने की चाह रखने वाले 71 लोगों को कोरोना ने लगातार दूसरे झटका दिया है। दूसरी लहर के चलते इस बार भी हज यात्रा को सऊदी अरब ने रद्द कर दिया। ऐसे में पिछले दो साल से हज यात्रा पर जाने का इंतजार करने वालों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। हज यात्रा रद् करने के संबंध में वीडियो जारी कर सऊदी अरब और केंद्र सरकार की ओर से जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड : इन पांच मजारों पर आते हैं सभी धर्म के लोग, पूरी होती है हर मुराद, तस्वीरों में देखें...
विज्ञापन


पिछले साल कोरोना के चलते हज यात्रा रद्द कर दी गई थी। इस बार हज यात्रा के लिए कई लोग आस लगाए बैठे थे और उन्होंने आवेदन भी किए थे, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते इस पर भी इन लोगों को मायूसी हाथ लगी। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष शमीम आलम ने पत्र जारी कर बताया कि ऑल इंडिया हज कमेटी के मुख्य अधिशासी अधिकारी ने वीडियो जारी कर बताया है कि कोरोना के कारण इस वर्ष भी सऊदी अरब सरकार ने 2021 की हज यात्रा रद्द कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल सऊदी अरब के नागरिक और वहां रह रहे अन्य देशों के लोग नियमों के तहत हज यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस साल प्रदेश से हज यात्रा पर जाने के लिए 710 लोगों ने आवेदन किया था। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सऊदी सरकार ने 18 से 60 साल के यात्रियों को वैक्सीन को दोनों डोज लगाने के बाद हज की अनुमति देने की बात कही थी, लेकिन अब यात्रा रद्द कर दी गई है। 

वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले ही कर सकते थे यात्रा
हज यात्रा को लेकर तैयारियां भी कर ली गई थीं। हज कमेटी उत्तराखंड ने तय किया था कि हज यात्रा पर जाने वालों को अपना ऑनलाइन हेल्थ वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed