फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haj Yatra 2019 application start from today

हजयात्रा 2019: आज से जमा होंगे आवेदन पत्र, 70 साल के बुजुर्गों को पहले मिलेगा मौका

Thu, 18 Oct 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Thu, 18 Oct 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
Haj Yatra 2019 application start from today
हज यात्रा - फोटो : amar ujala

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हजयात्रा 2019 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। आज से आवेदन भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर तक चलेगी। बुधवार को हज कमेटी ने फॉर्म भी जारी कर दिए हैं।  इसकी जानकारी उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष राव शेर मोहम्मद ने एक प्रेसवार्ता में दी। आवेदन पत्र जमा करने के बाद दिसंबर में आवेदकों का चयन किया जाएगा।  

विज्ञापन


70 साल और उससे अधिक आयु के आवेदकों को रिजर्व श्रेणी में रखा जाएगा। उनके साथ एक रिश्तेदार खादिम के तौर पर जा सकेगा। शेष आवेदकों का चयन कुर्राअंदाजी से किया जाएगा। कुर्राअंदाजी (ड्रा) दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगा।
विज्ञापन


हज हाऊस पिरान कलियर में हज कमेटी अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि हज पर जाने वाले यात्रियों को 18 अक्तूबर (आज) से आवेदन फार्म मिलने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मिलेगा आवेदन का मौका

हज आवेदन पत्र फार्म हज हाउस, पिरान कलियर के अलावा देहरादून, ऊधमसिंह नगर, खटीमा, नैनीताल, काशीपुर, हल्द्वानी और प्रदेश के मान्यता प्राप्त मदरसों, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी कार्यालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय और निदेशालय अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से आवेदन फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं।

इसके अलावा हज आवेदन फार्म हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। बताया कि हज आवेदकों के चयन के लिए कुर्रा अंदाजी का कार्यक्रम दिसंबर के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आल इंडिया हज कमेटी मुंबई से इस बार उत्तराखंड का कोटा बढ़ाए जाने का अनुरोध किया गया है। इस मौके पर हज अधिकारी नफीस अहमद, अब्दुल कादिर, शाहिद, इजहार, रफत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed