{"_id":"a09ff89bf405aac2e4be95757637547d","slug":"haj-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस काम की वजह से 2989 लोग नहीं जा पाएंगे हज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस काम की वजह से 2989 लोग नहीं जा पाएंगे हज
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 19 Apr 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए उत्तराखंड हज कमेटी की ओर से आनलाइन लाटरी प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
कोटे में मिली 760 सीटें
इस साल केवल आरक्षित वर्ग के आवेदकों को ही हज पर जाने का मौका मयस्सर होगा। पिछले साल की 1060 सीटों की तुलना में इस वर्ष प्रदेश को 760 सीटें ही कोटे में मिली हैं।
लाटरी के बाद पहली बार आवेदन करने वाले 2989 आवेदक निराश लौट गए। सहारनपुर रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में हज कमेटी की ओर से कुर्रांदाजी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
प्रक्रिया की शुरूआत हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण सुशील कुमार, संयुक्त सचिव अल्पसंख्यक कल्याण सुनील पांथरी, विधायक सरवत करीम अंसारी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष काले खां और अधिशासी अधिकारी मो. इमरान ने कंप्यूटर का बटन दबाकर की।
विज्ञापन
इस बार प्रदेशभर से 3769 आवेदन आए थे। 70 वर्ष और इससे ऊपर वाली आरक्षित ‘ए’ श्रेणी में इस साल 383 आवेदन थे, जिनमें से सभी का चयन कर लिया गया।
आरक्षित आवेदकों वेटिंग में
चार बार आवेदन कर चुके आरक्षित 447 आवेदन भी इसमें शामिल थे, जिसमें से 397 का ही चयन किया जा सका। बाकी 50 आरक्षित आवेदकों को वेटिंग में रखा गया है।
इस अवसर पर मो. शाहित, मो. हामिद, हज कमेटी सदस्य मौलाना इरशाद अहमद, मौलाना अल्ताफ हसन, शहर काजी मो. अहमद कासमी, मुफ्ती सलीम अहमद, मुफ्ती रहीस अहमद आदि मौजूद रहे।
सऊदी में निर्माण कार्य बना वजह
पिछले साल प्रदेश को 1060 सीटें मिली थीं, जबकि इस साल यह कोटा घटाकर 760 कर दिया गया। प्रदेश के हज आवेदकों को ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस साल कोटा घटाया गया है।
इसके पीछे सऊदी सरकार का एक आदेश बताया जा रहा है जो कि वहां चल रहे निर्माण कार्यों के चलते जारी किया गया है।
हज कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस साल सऊदी अरब में हज स्थल के आसपास बड़े स्तर पर निर्माण चल रहा है।
हर साल बढ़ती हज यात्रियों की संख्या के मद्देनजर यह कार्य कराए जा रहे हैं। इस लिहाज से सऊदी सरकार ने भारत का हज का कोटा 30 हजार कम कर दिया।
इसका असर उत्तराखंड पर भी पड़ा है। हज कमेटी के चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद का कहना था कि वह सीटें बढ़वाने का पूरा प्रयास करेंगे।