फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hair bunch found in girl stomach during operation

ऑपरेशन के दौरान 11 साल की लड़की के पेट से निकली ऐसी चीज, डॉक्टर भी हैरानी में पड़े

Fri, 15 Jun 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Jun 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Hair bunch found in girl stomach during operation

11 साल की बच्ची के पेट में डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान ऐसी चीज देखी जिससे वे हैरानी में पड़ गए। दून अस्पताल में चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर 11 साल की बच्ची के पेट से डेढ़ किलो बालों का गुच्छा निकाला है। बुधवार को ऑपरेशन के बाद बच्ची की तबियत में सुधार है।

विज्ञापन


11 साल की एक बच्ची को बाल चबाने की आदत पड़ गई। इससे उसे पेट में बार-बार दर्द और उल्टी होने लगी। ज्यादा परेशानी होने पर परिजनों ने उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उसके पेट से डेढ़ किलो बालों का गुच्छा निकाला है।
विज्ञापन


ऑपरेशन करने वाले वरिष्ठ सर्जन डॉ. केके टम्टा ने बताया कि करीब 15 दिन पहले विकासनगर का एक व्यक्ति 11 वर्षीय बेटी प्राची को लेकर अस्पताल पहुंचा। उसे पेट दर्द और उल्टी हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों तक नहीं गलता पेट में बाल

Hair bunch found in girl stomach during operation
दून अस्पताल - फोटो : file photo

डॉ. टम्टा ने उसकी अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच कराई तो पेट में बालों का एक बड़ा गुच्छा होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन कर बालों का गुच्छा निकालने का फैसला किया।  

बुधवार को डॉ. केके टम्टा ने ऑपरेशन कर बालों का गुच्छा निकाल दिया। उन्होंने बताया कि कई बच्चों को बाल चबाने की आदत पड़ जाती है। धीरे-धीरे यह पेट में जमा होने लगते हैं। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. मोहित गोयल, डॉ. धनंजय डोभाल, डॉ. हेमा सक्सेना, डॉ. दीपिका तिवारी, स्टाफ  नर्स पुष्पा सिंह, प्रतिमा सिंह आदि शामिल रहे।

वर्षों तक नहीं गलता पेट में बाल
डॉक्टरों का कहना है कि, अक्सर बचपन में बाल चबाने वाली लड़कियों में यह शिकायत मिल रही है। बाल चबाने पर पेट में बाल 25 साल बाद भी नहीं गलता। उसका गुच्छा बनने लगाता है और मरीज को उल्टी की शिकायत शुरू हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed