{"_id":"5e984a788ebc3e78b90fa6c7","slug":"hail-may-be-occurred-in-some-isolated-places-of-hills134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: आज ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज आंधी चलने का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: आज ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज आंधी चलने का अलर्ट
Fri, 17 Apr 2020 12:38 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में ओलावृष्टि
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में आज मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रह सकता है। मौसम केंद्र ने पहाड़ी इलाकों में ओले गिरने और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज आंधी चलने की चेतावनी भी दी है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान कई जगह ओले गिर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कई इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने का भी अनुमान है। वहीं दूसरी ओर कई मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी भी दी है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज और कल प्रदेश में इस तरह का मौसम बना रह सकता है। राजधानी दून समेत आसपास के ज्यादातर इलाकों में भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही तेज रफ्तार आंधी चल सकती है।
विज्ञापन