{"_id":"5d7126888ebc3e016f0b145f","slug":"haider-aman-haider-said-pakistan-should-not-interfere-in-india-domestic-affairs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय शायर हैदर अमान हैदर ने कहा, 'भारत के घरेलू मामलों में दखल न दे पाक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय शायर हैदर अमान हैदर ने कहा, 'भारत के घरेलू मामलों में दखल न दे पाक'
Fri, 06 Sep 2019 08:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 06 Sep 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
हैदर अमान हैदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इसे दुनिया की कोई ताकत भारत से अलग नहीं कर सकती है। बेहतर होगा कि पाकिस्तान भी भारत के घरेलू मामलों में दखल न देकर अपने मामले सुलझाए। ये बातें अंतरराष्ट्रीय शायर हैदर अमान हैदर ने कही।
विज्ञापन
वह बुधवार को सऊदी अरब से ऋषिकेश पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का निर्णय भारत के प्रतिनिधियों ने लिया है। ये वह प्रतिनिधि हैं जिन्हें जनता ने चुना है। इसका मतलब है यह निर्णय देश का है।
विज्ञापन
370 के हटने से एक देश एक कानून और एक झंडा रहेगा
अनुच्छेद 370 के हटने से एक देश एक कानून और एक झंडा रहेगा। कश्मीर की आवाम के लिए तरक्की के द्वार खुल गए हैं। हैदर अमान हैदर ने अपनी शायरी... ऐ मेरे भारत देश महान, अहिंसा जिसकी है पहचान, हिंदी की जय बोलो.... के जरिए देश की जनता से आह्वान किया कि कश्मीर मामले पर सभी लोग सरकार के फैसले का स्वागत करें।
अंतरराष्ट्रीय शायर ने कहा कि कश्मीर को लेकर यदि कोई भी नेता या फिर आम नागरिक शांति भंग करने जैसी बात करता है तो ऐसे शख्स के लिए सरकार को कड़ा कदम उठाना चाहिए। कश्मीर में फिर से कश्मीरी पंडितों को बसाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय शायर हैदर अमान हैदर मूल रूप से ऋषिकेश के निवासी हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा और परास्नातक की पढ़ाई भी ऋषिकेश से की है।