फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hacker Uploaded pakistan flag in college website Threat to serial blasts

कॉलेज की वेबसाइट हैक कर लगाया पाकिस्तान का झंडा, दी सीरियल ब्लास्ट की धमकी

Tue, 19 Feb 2019 08:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 Feb 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
hacker Uploaded pakistan flag in college website Threat to serial blasts
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजकीय ऑटोनॉमस कॉलेज ऋषिकेश की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है। हैकर्स ने वेबसाइट पर पाकिस्तान के झंडे के साथ एक सैनिक का सांकेतिक फोटो डाला। साथ ही देश विरोधी सामग्री डालते हुए सीरियल ब्लास्ट की धमकी दी है।

विज्ञापन


मामला सोमवार का है। ऑटोनॉमस कॉलेज के मीडिया समन्वयक डा. दयाधर दीक्षित के अनुसार सुबह कॉलेज के कुछ छात्रों ने उन्हें बताया कि कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर पाकिस्तान का झंडा दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

हैकर्स ने स्वयं को बताया पाकिस्तानी

इस पर उन्होंने वेबसाइट को चेक किया तो उसमें पाकिस्तान के झंडे के साथ एक सैनिक का सांकेतिक फोटो प्रदर्शित हो रहा था। इसमें हैकर्स ने स्वयं को पाकिस्तानी हैकर बताते हुए सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी दी है।

मीडिया समन्वयक ने बताया कि इसकी जानकारी हमने अपने सर्वर आपरेटर को दी। फिलहाल वेबसाइट को तीन मिनट के अंदर सिक्योर कर लिया गया। उन्होंने बताया कि हमारा सर्वर मल्टीलेयर सिक्योरिटी से लैस है। इसमें कोई भी हैकर हमारे डाटा को किसी भी हाल में कैप्चर नहीं सकता है।


 

वेबसाइट पर इस लहजे में दी गई धमकी

हैकर ने लिखा कि भारत वालों कश्मीर के बारे में सोचना भी मत। तुम चाहे कितनी भी कोशिश कर लो, पर हमें तुम्हें कभी जीतने नहीं देंगे। अगर तुम फिर भी नहीं मानोगे तो हम भारत में सीरियल ब्लास्ट करेंगे।

हैकर्स ने आगे भद्दी भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि हम तुम्हारे पड़ोसी देश होने के नाते तुम्हें यह सलाह देते हैं कि ज्यादा उड़ो नहीं, अपनी औकात में रहो। हैकर्स ने स्वयं को पाकिस्तानी नागरिक बताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed