फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gynecologist and Obstetrician is on leave for 25 days in Sub District Hospital

Dehradun News: उप जिला अस्पताल में 25 दिनों से अवकाश पर हैं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ

Wed, 16 Oct 2024 05:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Gynecologist and Obstetrician is on leave for 25 days in Sub District Hospital
उप जिला अस्पताल विकासनगर में सबसे अधिक ओपीडी स्त्री एवं प्रसूति रोग चिकित्सा की है। इस रोग की विशेषज्ञ करीब 25 दिनों से अवकाश पर चल रही हैं। महिला मेडिकल अफसर मरीजों को देख रही है। सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक केवल 23 मरीज ही देखे जा रहे हैं। ऐसे में जौनसार बावर और हिमाचल प्रदेश के दूर-दराज से आने वाले बीमार महिलाओं, गर्भवतियों और प्रसूताओं को अपना नंबर आने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


उप जिला अस्पताल की दैनिक ओपीडी 500 से 550 है। इसमें 70 से 80 की ओपीडी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की है। मरीजों की बड़ी संख्या और उनकी सुविधा के लिए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर ओपीडी डिस्प्ले स्क्रीन लगाई गई है। अस्पताल में सुबह सात बजे से ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की कतार लग जाती है। मंगलवार को अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की ओपीडी की पड़ताल की गई। सुबह आठ बजे से ओपीडी का समय शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक 23 मरीज ही देखे गए। कई बीमार, गर्भवती और महिलाओं ने जांच लिखने की स्थिति में निजी अनुबंधित लैब के कलेक्शन सेंटर में सैंपल दिए। रिपोर्ट के लिए उन्हें अगले दिन आने के लिए कहा गया है। जानकारी लेने पर पता चला कि सरकारी लैब में सुबह 11 बजे और अनुबंधित लैब में दोपहर दो बजे तक ही सैंपल लिए जाते हैं।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि स्त्री एवं प्रसूति रोग चिकित्सा की ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी रहती है। इस रोग की विशेषज्ञ अभी अवकाश पर हैं। मेडिकल अफसर ओपीडी में मरीजों को देख रहीं है। मरीजों की सुविधा को देखते हुए ओपीडी में दो मेडिकल अफसर को बैठाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed