{"_id":"836a85c69f67d0a63b9738690ad77962","slug":"gyan-goddhi-yatra-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान गोदड़ी यात्रा को लेकर हरकी पैड़ी पर पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान गोदड़ी यात्रा को लेकर हरकी पैड़ी पर पुलिस तैनात
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 19 Nov 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञान गोदड़ी यात्रा को रोकने को प्रदेश की सभी सीमाओं पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इसके अलावा हरिद्वार पुलिस यूपी सहित अन्य प्रदेशों की पुलिस के भी संपर्क में है। हरकी पैड़ी के विवादित स्थान पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
हरिद्वार में अन्य प्रदेशों से सिखों के कूच करने की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने पूरी तरह से उन्हें रोकने की तैयारी कर ली। बिजनौर बार्डर पर चिड़ियापुर, नारसन, पुरकाजी, लक्सर, भूपतवाला, सहारनपुर बार्डर, चौली, भगवानपुर, छुटमलपुर आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। पथरी थानाध्यक्ष को ग्रामीण क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है। साथ ही माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ाई से निपटने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस के अधिकारी हर पल की गतिविधियों की जानकारी ले रहे हैं।
एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि सभी बार्डर सहित अन्य स्थानों पर भी पुलिस तैनात है। एलआईयू (गुप्तचर इकाई) को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटने के आदेश जारी किए हैं। कहा कि वह खुद अन्य प्रदेशों की पुलिस से लगातार संपर्क में हैं।