{"_id":"673115d98a0998dbba0d6d14","slug":"gurumantra-given-to-teachers-to-deal-with-future-challenges-dehradun-news-c-5-1-drn1030-544462-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शिक्षकों को दिए भविष्य की चुनौतियों से निपटने के गुरुमंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शिक्षकों को दिए भविष्य की चुनौतियों से निपटने के गुरुमंत्र
विज्ञापन
डीपीएसजीएस सोसायटी में आयोजित एजुकेटर्स फॉर फ्यूचर स्कूल्स (ईएफएस) कार्यक्रम में शिक्षकों को भविष्य की चुनौतियों से निपटे के गुरुमंत्र दिए। कार्यक्रम में शहर भर के विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओंकार सिंह, बोर्डिंग स्कूल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रशिक्षण प्रमुख विनय पांडे, वेल्हम बॉयज स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता कैन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) हर क्षेत्र में अपनी पहुंच बना रहा है।
शिक्षा के क्षेत्र में एआई पहली ही पहुंच चुका है। ऐसे में शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए हमें इसका सकारात्मक प्रयोग कर छात्रों को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जा सकता है। वहीं, विद्यालय के हेडमास्टर राशिद शर्फुद्दीन व प्रधानाचार्य मोहित मार्क ने बताया, कार्यक्रम को शिक्षा के भविष्य को आकार देने के लिए कौशल, ज्ञान और मूल्यों से लैस करने के लिए तैयार किया गया था। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष ओम पाठक, निदेशक गिरीश वीर आदि मौजूद रहे।