{"_id":"60fc6b0d8ebc3e5f0e060c79","slug":"guru-sakshat-param-brahm-tasmai-sri-guruve-namah-city-news-drn3854571153","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरू पुर्णिमा पर मंदिरों में हुए भजन कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरू पुर्णिमा पर मंदिरों में हुए भजन कीर्तन
विज्ञापन
गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सांसद महारानी राजलक्ष्मी शाह ने क्लेमेंटटाउन स्थित बुद्धा टैंपल में धा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरभर के मंदिरों व आश्रमों में श्रद्धा भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा मनाई गई। मंदिरों में भजन-कीर्तन किए गए। साथ ही गुरु की महिमा का बखान किया गया। साथ ही गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुर्देवो महेश्वर:, गुरु साक्षात् परम ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम: का जाप किया गया।
शनिवार को गुरु पुर्णिमा पर बंजारावाला हरिओम आश्रम में पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किए गए। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम के पुजारी व्यास कुशलानंद मिश्रा, भाजपा नेता बीर सिंह पंवार, गीता बिष्ट, गिरिराज उनियाल, उमा पंवार, गीता काला, मनोरमा असवाल, निर्मल जगुड़ी, कविता डबराल, बबीता रावत मौजूद रहे। वहीं, शक्तिपुत्र पंडित सुबास चंद्र शतपथी के सानिध्य में कोरोना महामारी के अंत और विश्व कल्याण के लिए हवन किया गया। इस अवसर पर गौरव कुमार, दीपक गर्ग, श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवा दल से संजय गर्ग, उमेश कौशिक, एसपी सिंह, अनिल बागा मौजूद रहे।
25 लोगों को दिया गुरु कृपा सम्मान-2021
देहरादून। माता वैष्णो देवी गुफायोग मंदिर टपकेश्वर महादेव में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान 25 लोगों को आदर्श गुरु कृपा सम्मान-2021 से नवाजा गया। मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने कहा गुरु ही हमें अंधकार से प्रकाश और निराशा से आशा की ओर ले जाते हैं। पंडित कमल जोशी और मंडली द्वारा भजन-कीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर दिगंबर भरत गिरी महाराज, आईएएस हरि सेमवाल, इंजीनियर नीरज अग्रवाल, शिक्षाविद् राम सेवक शर्मा, डॉ. जेएन नौटियाल, डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. सरस्वती काला, गौ सेवक बाबा भवानी गिरी महाराज आदि को सम्मानित किया गया। मा.सि.रि.