फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guru Parv was celebrated on the occasion of Constitution

Dehradun News: दून वर्ल्ड स्कूल में मनाया गुरु पर्व

Sun, 26 Nov 2023 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Guru Parv was celebrated on the occasion of Constitution
दून वर्ल्ड स्कूल में संविधान दिवस और गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर गुरुपर्व मनाया गया। इसमें छात्रों को संविधान में वर्णित शिक्षा के विभिन्न अनुच्छेदों की जानकारी दी गई। सीनियर कॉर्डिनेटर बबीता रावत ने कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेशों का नाम जपना, कीर्तन करना और वंड छकना के रूप में याद किया जाता है। वहीं छात्रों ने भक्तिपूर्ण शबद प्रस्तुत किए, जिसे सुनकर छात्रों को दिव्यता की शक्ति और कृपा का एहसास हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमिताभ गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




Iनगर कीर्तन में स्टाल लगाकर किया प्रसाद वितरितI

प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित नगर कीर्तन में दर्शनलाल चौक पर स्टाल लगाकर नगर सेवक व आमजन को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि गुरु नानक जी हमेशा मानवता व सेवा के प्रतीक रहे। इस मौके पर जसपाल छाबड़ा, राजेश खन्ना, राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, अधिवक्ता शिवा वर्मा, प्रदीप कुकरेती, आशीष नागरथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




Iविशाल बने उक्रांद के वार्ड अध्यक्षI



जाखन के दून विहार वार्ड-6 में उक्रांद संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विशाल को उक्रांद जिला महानगर के वार्ड-6 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। शंखधर ने बताया की दल ने महानगर दून के सौ वार्डों को दस सेक्टर में विभाजित किया है ताकी दल को हर वार्ड मे संगठनात्मक रूप से मजबूत किया जा सके। इस मौके पर सनी चौहान, राहुल, पंकज गौतम, चिराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iकेजी बहल अध्यक्ष, सुशील बने महासचिवI

प्रेस क्लब में संयुक्त नागरिक संगठन की बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान डॉक्टर एस फारूक को संरक्षक, ब्रिगेडियर केजी बहल को अध्यक्ष, कर्नल बीएम थापा को उपाध्यक्ष, मुकेश को कोषाध्यक्ष, सुशील को महासचिव, प्रदीप कुकरेती को सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed