{"_id":"59a38f8b4f1c1bc8048b4629","slug":"gurmeet-ram-rahim-rape-case-decision-cities-on-high-alert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम को मिली 20 साल की सजा, सुरक्षा के मद्देनजर छावनी में बदले शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम को मिली 20 साल की सजा, सुरक्षा के मद्देनजर छावनी में बदले शहर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 29 Aug 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
बवाल की आशंका के मद्देनजर देश के कई शहरों में हाई अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
राम रहीम को साध्वी दुराचार मामले में 20 साल की सजा सुना दी गई है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत राम रहीम को दुराचार के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद बवाल की आशंका के मद्देनजर देश के कई शहरों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर बाद रेप केस में राम रहीम को दस साल की सजा सुनाई गई है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। राजधानी देहरादून में जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ ही खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हंगामे की आशंका के मद्देनजर जहां देहरादून शहर से लेकर देहात तक संवेदनशील इलाकों पुलिस के साथ पीएसी को तैनात किया गया है। वहीं अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि जिले में सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात बरती जा रही है। सहसपुर, विकासनगर, हरबर्टपुर, सेलाकुई में तीन प्लाटून और डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई है। अराजकतत्व जिले में दाखिल न होने पाएं इसके लिए कुठालगेट और आसारोड़ी चेक पोस्ट पर सख्त चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
सभी पुलिसकर्मियों अलर्ट पर
सभी पुलिसकर्मियों को वर्दी में बुलाया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। किसी अप्रिय स्थिति में पुलिसकर्मियों की कमी न हो इसके लिए एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी देहात, एसटीएफ कार्यालय में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को वर्दी में बुलाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें भी घटनास्थल पर भेजा जा सके।
संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अभिसूचना इकाई से जानकारी जुटाई जा रही है। क्विक रेस्पांस टीम (क्यूआरटी) को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
सभी सीओ, कोतवाली एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 24 घंटे अलर्ट पर रहें और सभी सूचनाओं को तत्काल साझा करें।
संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अभिसूचना इकाई से जानकारी जुटाई जा रही है। क्विक रेस्पांस टीम (क्यूआरटी) को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
सभी सीओ, कोतवाली एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 24 घंटे अलर्ट पर रहें और सभी सूचनाओं को तत्काल साझा करें।