फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gupta Brothers two son High profile Marriage in auli uttarakhand

उत्तराखंड के औली में होने जा रही इस उद्योगपति के दो बेटों की 200 करोड़ की हाईप्रोफाइल शादी

Sun, 09 Jun 2019 10:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Jun 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
Gupta Brothers two son High profile Marriage in auli uttarakhand
गुप्ता बंधु - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की सबसे मंहगी शादी औली में होने जा रही है। भारत से जाकर साउथ अफ्रीका में बसे उद्योगपति गुप्ता बंधुओं अजय और अतुल ने अपने दो बेटों की शादी के लिए उत्तराखंड को चुना है। 18 से 22 जून के बीच होने वाली दो शादियों के लिए जोशीमठ से लेकर औली तक की हर दुकान को गुप्ता बंधुओं ने किराये पर ले लिया है। पूरे आयोजन के लिए परिवार लगभग दो सौ करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। 

विज्ञापन


इस शादी में मेहमान तो गिने-चुने ही बुलाएं गए हैं, लेकिन खर्चा दो सौ करोड़ के करीब होगा।औली के स्कीइंग क्षेत्र को वेडिंग प्वाइंट के तौर पर विकसित किया जाएगा। शुक्रवार को देवता और भूमि पूजन के साथ समारोह की तैयारियां औली में शुरू कर दी गईं।
विज्ञापन

 

एक प्रसिद्ध वेडिंग प्लानर कंपनी के आठ सौ कर्मचारी अगले दो सप्ताह औली को अंतरराष्ट्रीय वेडिंग डेस्टिनेशन में तब्दील करेंगे। उत्तराखंड में शादी के आयोजन का फैसला गुप्ता परिवार ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आग्रह पर किया है।

इससे पहले परिवार इटली में इस शादी समारोह को प्लान कर चुका था, लेकिन आखिरी समय में औली को समारोह के लिए चुना गया। गुप्ता परिवार के मित्र सुमित अदलखा ने बताया कि तैयारियां शुरू हो गई हैं। दो सप्ताह में समारोह स्थल तैयार कर लिया जाएगा। समारोह में करीब दो सौ करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। समारोह न केवल भव्य रहेगा बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को भी प्रमोट करेगा। 

पहुंचेगी 55 बॉलीवुड हस्तियां 

परिवार ने समारोह में 150 मेहमानों को आमंत्रित किया है। इसमें देश और विदेश के प्रसिद्ध उद्योगपतियों के अलावा राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। इसके अलावा समारोह में समा बांधने के लिए 55 बालीवुड के अभिनेता, अभिनेत्रियां और सिंगर बुलाए गए हैं। 

दो सौ हेलिकाप्टर बुक 
शादी समारोह में देश-विदेश के कई मेहमान पहुंचेंगे। इनके लिए दो सौ हेलीकाप्टर बुक किए गए हैं। हेलीकाप्टर दिल्ली और देहरादून से उड़ान भरेंगे। दिल्ली से सभी मेहमानों को उत्तराखंड लेकर आएंगे और शादी के साथ हिमालय दर्शन भी कराएंगे। 
 

विज्ञापन

16 जून से शुरू होगा समारोह 

शादी समारोह 16 जून से शुरू हो जाएगा। 16 और 17 जून को गुप्ता परिवार ने स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया है। स्थानीय लोगों के साथ उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को समारोह में प्रस्तुत किया जाएगा। जोशीमठ से लेकर स्थानीय गांवों के सभी लोग समारोह में आमंत्रित रहेंगे। 

उत्तराखंडी व्यंजन और संस्कृति की दिखेगी छाप 
इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को गुप्ता परिवार ने विशेष निर्देश दिए हैं कि समारोह में उत्तराखंड की संस्कृति दिखनी चाहिए। समारोह स्थल पर पहाड़ी हाट बनेगा। 6 दिन तक परोसे जाने वाले भोजन में उत्तराखंडी व्यंजन शामिल रहेंगे। 

स्विट्जरलैंड की वादियों की तरह दिखेगा मुख्य मंडप

इवेंट मैनजमेंट कंपनी को औली की खूबसूरत वादियों को यूरोप के पहाड़ी हिस्सों की तरह सजाने के लिए कहा गया है। मुख्य मंडप स्विट्जरलैंड की वादियों की तरह दिखेगा। अन्य हिस्सों को अलग-अलग देशों की तरह प्रस्तुत किया जाएगा। लेकिन मुुख्य थीम उत्तराखंडी रहेगी। 

दो भाइयों की आएंगी दुल्हनें 
समारोह के बाद दो भाइयों के बेटों की दुल्हनें परिवार में आएंगी। 18 जून से 20 जून तक अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी होगी, जबकि अगले दो दिन का समारोह छोटे भाई अतुल गुप्ता के बेटे शशांक के समारोह के नाम रहेंगे। 

बदरीनाथ के दर्शन करेंगे मेहमान 
समारोह के दौरान पूरा जोशीमठ गुप्ता परिवार के साथ रहेगा। परिवार ने शादी में आने वाले हर मेहमान के लिए बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए व्यवस्था की है। हेलीकॉप्टर विशेष तौर पर औली से बदरीनाथ के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरान औली के लिए जोशीमठ से जाने वाला रोपवे पूरी तरह निशुल्क रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed