फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gunjan, Neha and Jyoti won gold in shooting

Dehradun News: गुंजन, नेहा और ज्योति ने शूटिंग में जीता गोल्ड

Mon, 12 Aug 2024 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gunjan, Neha and Jyoti won gold in shooting
दून में आयोजित 22वीं राज्य शूटिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। इसमें प्रदेशभर से करीब एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 10 मीटर एयर राइफल सीनियर वर्ग में गुंजन नेगी, नेहा रावत और ज्योति सुमन ने टीम इवेंट में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। जबकि इसी इवेंट में गुंजन ने सिल्वर मेडल भी अपने नाम कर दोहरा खिताब जीता।
विज्ञापन


पौंधा स्थित जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान में आयोजित प्रतियोगिता की 10 मीटर एयर राइफल सब यूथ वर्ग में काव्या मल्होत्रा ने 200 में से 197 का स्कोर हासिल कर कांस्य पदक जीता। काव्या के पिता वरुण मल्होत्रा ने कहा, उनका सपना है कि उनकी बेटी भी पेरिस ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर की तरह ही शूटिंग में गोल्ड जीत देश का नाम रोशन करे।
विज्ञापन






इन्होंने बनाई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में जगह



राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर 19 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली है। चयनित खिलाड़ियों में उत्तराखंड की गुंजन नेगी, हिमांशु वर्मा, आयशा नेगी, इशिता सिंह, सुमात्रा सेठी, आदित्य जोशी, वाची रावत, नेहा रावत, वत्सल रावत, शगुन तोमर, अंकुर चावला, पंकज गुसाई, त्रिजल रावत, अरात्रिका, ज्योति सुमन, गौरी सिंह, सोनालिका, सौम्या, अभिमन्यु शामिल हैं। प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर में दिल्ली में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed