फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gulrani Farm known as martyr vikas gurung name

शहीद विकास के नाम से जाना जाएगा गुलरानी फार्म, विस अध्यक्ष ने शासन को भेजा प्रस्ताव

Mon, 18 Jun 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 18 Jun 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
Gulrani Farm known as martyr vikas gurung name
Martyr Vikas Gurung (FIle Photo)

गुमानीवाला के गुलरानी फार्म का नाम शहीद विकास गुरुंग के नाम पर रखा जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने शासन से इससे संबंधित प्रस्ताव भेजने की बात कही है। उन्होंने शहीद के नाम से गुमानीवाला में द्वार बनाने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा भी की है।  सोमवार को गुलरानी फार्म में क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ने शहीद विकास गुरुंग के घर पहुंचकर अमर शहीद की पार्थिव देह पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हमेशा भारत की रक्षा के लिए सबसे आगे रहा है। राज्य का बच्चा-बच्चा वतन पर मर मिटने का जज्बा रखता है, इसी वजह से उत्तराखंड के हर घर के युवा की सेना में जाना पहली पसंद होती है। विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने सामुदायिक भवन का नाम शहीद विकास गुरुंग के नाम पर रखने की भी घोषणा की।  

विज्ञापन


बलिदान से ही सुरक्षित है देश: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को गुलरानी फार्म में शहीद विकास गुरुंग के घर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से बातचीत की। पिता रमेश गुरुंग और मां बीना गुरुंग को ढांढस बंधाया। कहा कि देश वास्तव में बलिदान से ही सुरक्षित है। देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को सदैव ही स्मरण किया जाता रहेगा। 21 वर्ष की उम्र में राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर विकास गुरुंग जांबाजी को नमन है। इस दौरान उनके साथ मसूरी विधायक गणेश जोशी भी मौजूद थे।  
विज्ञापन


24 फील्ड रेजीमेंट ने दी सलामी
मुनिकीरेती स्थित श्मशान घाट पर शहीद विकास गुरुंग को रायवाला छावनी की 24 फील्ड रेजीमेंट के जवान सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। अंतिम यात्रा में उन्होंने शहीद के ताबूत में बंद पार्थिव शरीर को घाट तक पहुंचाया। अंत्येष्टि से पूर्व मातमी धुन बजाने के बाद उन्होंने तीन राउंड फायर कर शहीद को सलामी दी। कैप्टन प्रकाश कुमार ओझा ने बताया कि छावनी से रेजीमेंट के 17 जवानों व जेसीओ अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed