फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guldi's pictures are not of FRI but of Kulhan

एफआरआई नहीं कुल्हान की हैं गुलदार की तस्वीरें

Wed, 04 Sep 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Guldi's pictures are not of FRI but of Kulhan
एफआरआई परिसर सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुवा गुलदार
देहरादून। सोशल मीडिया पर गुलदार की जिन तस्वीरों को एफआरआई परिसर का बताकर वायरल किया जा रहा है, वह दरअसल कुल्हान क्षेत्र (सहस्त्रधारा रोड) की हैं। अमर उजाला टीम ने इन वायरल तस्वीरों की पड़ताल की। अलग-अलग अधिकारियों से बातचीत के बाद तस्वीरों के एफआरआई परिसर के न होने की पुष्टि हुई है। एफआरआई के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी केपी सिंह का कहना है कि वैसे तो संस्थान परिसर में पहले भी गुलदार देखे गए हैं, लेकिन यह तस्वीरें एफआरआई परिसर की नहीं हैं। मुख्य सुरक्षा अधिकारी बीपी खंडूरी ने बताया कि वायरल तस्वीरों की जांच की गई है। यह एफआरआई की नहीं है, इसकी पुष्टि हो चुकी है। उसके बावजूद एहतियातन संस्थान के तमाम इलाकों में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि तस्वीरों की विशेषज्ञों से जांच करवाई गई है। जांच में यह बात सामने आई है कि जिन तस्वीरों में गुलदार दीवार पर बैठा दिख रहा है, वह कुल्हान क्षेत्र का है। यह तस्वीरें भी कई दिन पुरानी हैं। एफआरआई से इसका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed