{"_id":"645ff0e79ebb5489d90d5c34","slug":"guldar-seen-in-populated-area-in-mussoorie-panic-among-people-dehradun-news-c-5-1-drn1054-155442-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie News: आबादी क्षेत्र में तीसरी बार दिखा गुलदार, लोगों में दहशत, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie News: आबादी क्षेत्र में तीसरी बार दिखा गुलदार, लोगों में दहशत, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
Sun, 14 May 2023 03:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 03:51 PM IST
सार
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में जिस तरह से गुलदार के हमलों की खबर आ रही है, उससे दहशत और बढ़ गई है।
विज्ञापन
गुलदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मसूरी शहर के नाग मंदिर-हाथी पांव मार्ग स्थित भगवान शंकर आश्रम के पास शनिवार रात को गुलदार दिखाई दिया। एक माह में तीसरी बार गुलदार दिखने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।शनिवार को रात आठ बजकर 33 मिनट पर गुलदार की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। आश्रम के पास दो बार पहले भी गुलदार दिखाई दे चुका है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में जिस तरह से गुलदार के हमलों की खबर आ रही है, उससे दहशत और बढ़ गई है। क्यारकुली-भट्टा की प्रधान कौशल्या रावत ने कहा कि आबादी क्षेत्र में गुलदार का आना चिंताजनक है।
विज्ञापन
वन विभाग को सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाने चाहिए। डीएफओ आशुतोष सिंह ने कहा कि पिछले दिनों गुलदार दिखाई दिया था, उस दौरान भी क्षेत्र में गश्त की गई थी। अब फिर से गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम भेज दी है।
विज्ञापन