फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   guldar become so dangerous in yamunotri

यमुनोत्री में गुलदार का आतंक, एक दिन में मारे 63 मवेशी

Wed, 02 Jul 2014 05:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
ब्यूरो / अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Updated Wed, 02 Jul 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
guldar become so dangerous in yamunotri

यमुनोत्री क्षेत्र में गुलदार पालतू पशुओं के काल बने हुए हैं। दो गुलदारों ने एक ही दिन अलग-अलग क्षेत्रों से 55 भेड़-बकरी और आठ भैंसों को मार गिराया।

विज्ञापन


खौफजदा पशुपालकों ने वन विभाग से दोनों खूनी गुलदारों से निजात दिलाने के अलावा मारे गए पशुओं के एवज में मुआवजे की मांग की है।

ग्रामीण दो गुलदारों द्वारा एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में पशुओं की हत्या को असामान्य बता रहे हैं लेकिन पशु विशेषज्ञों की राय में यह सामान्य बात है।

विज्ञापन

एक ‌ही ‌दिन में इतने ‌शिकार

guldar become so dangerous in yamunotri

रविवार को बसराली गांव के अजयपाल सिंह, यशवंत, जसवीर सिंह की भेड़-बकरियां यमुनोत्री क्षेत्र के भिंडियालीगाड़ के समीप चरने गई थी।

इसी दौरान गुलदार ने हमला कर 40 भेड़ और 15 बकरियों को अपना निवाला बना डाला।

इसी दिन हनुमानचट्टी के पास गुलदार ने गूजरों की आठ भैंसों को निवाला बनाया। पीड़ित पशुपालकों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।

'यह गुलदार की फितरत है'

guldar become so dangerous in yamunotri

वन क्षेत्राधिकारी किशोरी लाल ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। जल्द रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर पीड़ितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

जब भी गुलदार एक साथ इतनी बड़ी मवेशियों की भीड़ के बीच या बाड़े में घुसता है तो उसकी प्रवृत्ति होती है कि वह एक के बाद एक जानवरों को शिकार बनाता है। अगर एक जानवर को दबोचा और दूसरा भाग रहा है तो उसे दबोच लेगा। फिर तीसरे भागते हुए को दबोचेगा। यह उसकी फितरत है, इसे पागलपन या नरभक्षी नहीं कहा जा सकता।
- डॉ. वाइके झाला, वरिष्ठ वैज्ञानिक एंव बाघ विशेषज्ञ, भारतीय वन्य जीव संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed