फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guldar attacked women planting saplings in Agastyamuni rudraprayag Uttarakhand news in hindi

Rudraprayag: पौधारोपण कर रही महिलाओं पर गुलदार ने किया हमला, मची भगदड़, एक महिला की लहूलुहान, लोगों में दहशत

Fri, 11 Aug 2023 05:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Aug 2023 05:06 PM IST
सार

प्राथमिक विद्यालय डांगी के समीप महिलाएं खेतों में पौध लगा रहीं थी। तभी, झाड़ियों में छुपे गुलदार ने महिलाओं के समूह पर हमला कर दिया। इस दौरान अन्य महिलाएं तो चिल्लाते हुए इधर-उधर भाग गईं। लेकिन एक महिला को गुलदार ने पंजों से कई हमले कर लहुलूहान कर दिया।

विज्ञापन
Guldar attacked women planting saplings in Agastyamuni rudraprayag Uttarakhand news in hindi
गुलदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बसुकेदार उप तहसील के डांगी-सिनघाटा गांव में पौधारोपण कर रही महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस घटना में 40 वर्षीय महिला संपदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें परिजनों द्वारा सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया है। गुलदार के हमले के बाद से क्षेत्रीय जनता में दशहत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

शुक्रवार को संपदा देवी पत्नी ताजबर सिंह गांव की अन्य महिलाओं के साथ प्राथमिक विद्यालय डांगी के समीप खेतों में पौध लगा रहीं थी। तभी, झाड़ियों में छुपे गुलदार ने महिलाओं के समूह पर हमला कर दिया। इस दौरान अन्य महिलाएं तो चिल्लाते हुए इधर-उधर भाग गईं। लेकिन संपदा देवी को गुलदार ने पंजों से कई हमले कर लहुलूहान कर दिया।

विज्ञापन


सिर पर लगे टांके, हाथ, पैरों पर भी जख्म

महिलाओं की सूचना पर घायल के परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार है। डॉक्टर ने बताया कि महिला के सिर पर टांके आए हैं। साथ ही हाथ, पैरों पर भी जख्म हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी ने दिए कर चोरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, सरकार की कमाई का 32 फीसदी ही लक्ष्य पूरा

दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के रेंजर यशवंत सिंह चौहान ने अस्पताल पहुंचकर महिला की कुशलक्षेम पूछी। वहीं, ग्राम प्रधान सतेंद्र राणा ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्कूल के समीप हुई इस घटना के बाद से ग्रामीणों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भय पैदा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed