फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gujrat woman devotee dead in train at roorkee

हरिद्वार दर्शन कर ट्रेन से जालंधर जा रही गुजरात की महिला श्रद्धालु की मौत

Sun, 02 Jun 2019 10:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 02 Jun 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
gujrat woman devotee dead in train at roorkee
प्रतीकात्मक

हरिद्वार दर्शन कर ट्रेन से जालंधर जा रहे गुजरात श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल एक बुजुर्ग महिला की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इस कारण लक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इसके बाद जत्थे में शामिल महिला का परिवार लक्सर ही उतर गया। पुलिस कार्रवाई के बाद परिवार महिला के शव को लेकर अपने साथ रवाना हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुजरात के बाबरा से कुछ दिन पूर्व 90 लोगों का एक जत्था हरिद्वार दर्शन के लिए पहुंचा था। शनिवार को दर्शन करने के बाद श्रद्धालु देहरादून से अमृतसर जाने वाली लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेन से जालंधर जा रहे थे। जत्थे में शामिल मधुबेन (65) पत्नी हक्काबई की अचानक ट्रेन के लक्सर पहुंचने पर तबीयत बिगड़ गई। महिला के परिजनों ने इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी। सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने अस्पताल में फोन कर एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एंबुलेंस रेलवे स्टेशन पर पहुंची और मधुबेन को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की मौत हृदयगति रुकने से हुई है। वहीं, इस दौरान महिला की तबीयत बिगड़ने पर ट्रेन करीब 20 मिनट तक लाहौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि महिला का परिवार लक्सर रेलवे स्टेशन पर ही उतर गया था। देर शाम निजी वाहन करके परिवार महिला के शव को लेकर गुजरात के लिए रवाना हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed