{"_id":"8a044fb4d5d24381c7de713ee20489ab","slug":"guchu-pani-will-be-more-beautiful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बदला-बदला दिखेगा गुच्चूपानी का नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बदला-बदला दिखेगा गुच्चूपानी का नजारा
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
पहले गुच्चूपानी घूमने आएं हैं और दोबारा यहां आने का मन बना रहे हैं तो आपको यहां का नजारा अब बदला-बदला दिखेगा। नदी के आसपास बनीं अस्थायी दुकानें यहां से जल्द हटने वाली हैं। बृहस्पतिवार को पर्यटन विभाग की ओर से 12 दुकानों का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन
दुकानदार हुए सहमत
बताया गया कि नदी के आसपास के दुकानदार पिछले 30 साल से यहां जमे हुए थे और अस्थायी दुकानें हटाने पर सहमत नहीं थे। विभाग की कोशिशों के बाद अब जाकर ये दुकानदार अस्थायी दुकानें छोड़ने पर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद इन्हें पर्यटन विभाग की ओर से बनाई गई नई दुकानों का आवंटन कर दिया गया।
शुरू होगा सौंदर्यीकरण
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी वाईके गंगवार ने बताया कि एक सप्ताह बाद यहां सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि जो 12 दुकानें आवंटित की गई हैं उनमें से दो को चेंजिंग रूम और एक में क्लॉक रूम बनाया गया है।
विज्ञापन