{"_id":"5cf280bbbdec2207315b72c7","slug":"gst-evasion-on-18-crore-turn-over-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 करोड़ के टर्न ओवर पर पकड़ी जीएसटी चोरी, एसटीएफ टीम ने वसूला 1.07 करोड़ का टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 करोड़ के टर्न ओवर पर पकड़ी जीएसटी चोरी, एसटीएफ टीम ने वसूला 1.07 करोड़ का टैक्स
Sun, 02 Jun 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर विभाग ने देहरादून संभाग में सर्विस सेक्टर के कारोबारियों पर कार्रवाई कर 18 करोड़ रुपये के टर्न ओवर पर जीएसटी चोरी पकड़ी है। एसटीएफ टीम ने छापेमारी के दौरान ही टैक्स चोरी करने वाले कारोबारियों से 1.07 करोड़ की टैक्स वसूली की है। इसमें देहरादून और मसूरी के होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और कोरियर सर्विस पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर की चोरी करने वाले कारोबारियों पर राज्य कर विभाग ने पैनी नजर है। पिछले एक सप्ताह में विभागीय एसटीएफ ने सर्विस सेक्टर के कारोबारियों पर छापामार कार्रवाई की है। जिसमें मसूरी के तीन और देहरादून के तीन होटल के टर्न ओवर और दाखिल की गई रिटर्न के रिकॉर्ड की जांच की गई। इसमें पांचों होटलों से मौके पर 86 लाख का टैक्स जमा कराया गया। वहीं, दो रेस्टोरेंट संचालकों से चार लाख, दो कोरियर सर्विस कंपनियों से एक लाख और एक कैटरिंग कारोबारी ने कार्रवाई के दौरान ही 20 लाख का टैक्स जमा किया।
विज्ञापन
राज्य कर आयुक्त अमित नेगी के दिशा निर्देश पर राज्य कर विभाग ने सर्विस सेक्टर में ऑनलाइन बुकिंग और दाखिल रिटर्न की जांच करने पर जीएसटी की चोरी का खुलासा किया। होटलों में ऑनलाइन बुकिंग की गई, लेकिन कारोबारियों ने इसका रिटर्न नहीं भरा। कार्रवाई में संयुक्त आयुक्त कार्यपालक राकेश वर्मा, संयुक्त आयुक्त एसटीएफ शहाब अली, उप आयुक्त एसएस तिरुवा, सहायक आयुक्त जयदीप रावत, राज्य कर अधिकारी मोहम्मद इमरान, उमेश दुबे, उप आयुक्त अवधेश पांडे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन