{"_id":"63b26b40d4a3b07f7c5b1fa3","slug":"gst-bill-lucky-draw-of-bill-lao-inam-pao-will-be-held-on-january-9-dehradun-uttarakhand-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: बिल लाओ इनाम पाओ का नौ जनवरी को निकलेगा लकी ड्रा, हर महीने 1500 विजेताओं को मिलेंगे इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: बिल लाओ इनाम पाओ का नौ जनवरी को निकलेगा लकी ड्रा, हर महीने 1500 विजेताओं को मिलेंगे इनाम
Mon, 02 Jan 2023 11:02 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:02 AM IST
सार
सामान खरीद के जीएसटी बिल भेजने पर प्रत्येक माह लकी ड्रा निकाला जा रहा है। दिसंबर के बिलों का लकी ड्रा नौ दिसंबर को निकाला जाएगा। जिसमें 1500 विजेताओं को इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्राहकों को सामान खरीद पर जीएसटी बिल लेेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना का दूसरा लकी ड्रा 9 जनवरी को निकाला जाएगा। जिसमें ग्राहकों की ओर से भेजे गए दिसंबर के बिल शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने एक सितंबर के बाद जीएसटी बिलों के लिए ग्राहक प्रोत्साहन योजना ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ शुरू की थी। इस योजना में सामान खरीद के जीएसटी बिल भेजने पर प्रत्येक माह लकी ड्रा निकाला जा रहा है। दिसंबर के बिलों का लकी ड्रा नौ दिसंबर को निकाला जाएगा। जिसमें 1500 विजेताओं को इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rishabh Pant Accident: फिलहाल मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे ऋषभ पंत, जानिए अब कैसी है क्रिकेटर की हालत
विज्ञापन
राज्य कर विभाग के उप उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी एसएस तिरुवा ने बताया कि दिसंबर में योजना के तहत आठ हजार से अधिक बिल प्राप्त हुए हैं। बिलों की स्क्रूटनी जा रही है। सही बिलों को ही लकी ड्रा में शामिल किया जाएगा। योजना का मेगा ड्रा मार्च में निकाला जाएगा। इस योजना के तहत 10 करोड़ के इनाम दिए जाएंगे।