फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group Of youths Done Sexuall Assault With Girl Student in Khatima uttarakhand

उत्तराखंड: खटीमा में किताब वापस कर कॉलेज से लौट रही बीए की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 12 Jul 2020 09:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Jul 2020 09:54 AM IST
सार

  • खटीमा थाने में दी गयी तहरीर, पीलीभीत के रहने वाले युवकों पर आरोप 
  • नशा मिला हुआ शीतल पेय पिलाकर घृणित कार्य को दिया गया अंजाम 

विज्ञापन
Group Of youths Done Sexuall Assault With Girl Student in Khatima uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के खटीमा में किताब वापस कर डिग्री कॉलेज से लौट रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को जान पहचान के एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देने के बाद तीन साथियों संग एक गांव ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


बाद में मदद के नाम पर एक अन्य पहचान वाले ने बंधक बनाकर किशोरी से छेड़छाड़ की। सत्रहमील पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप बिष्ट ने बताया कि किशोरी ने तहरीर दी है, मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


खटीमा की रहने वाली 17 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। 10 जुलाई की सुबह वह एक किताब वापस करने कॉलेज गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापस आते वक्त पहचान का एक युवक अपने अज्ञात साथी के साथ मिला। वह उसे एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। नशा चढ़ने पर न्यूरिया के टांडा विजेंसी गांव ले गए, जहां दो अन्य लोग पहले से मौजूद थे।

आरोप है कि चारो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और सड़क पर छोड़कर भाग गए। इसी बीच गांव का पहचान का युवक मिला। उसने पहले थाने जाने की राय दी और फिर गांव छोड़ने के बहाने बरेली के रॉयल फॉर्म ले गया।

कुछ देर वहां रखने के बाद वापस भट्ठे पर लाकर रखा, जहां उसने भी छेड़छाड़ की। शनिवार सुबह पहचान के युवक के घर के पास छोड़ गए। इस बीच उसे तलाशते हुए परिजन भी आ गए और उसे घर ले गए। किशोरी ने नामजद तहरीर देकर खटीमा पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed